1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हिंदुजा समूह के कई ऑफिस में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ली तलाशी, जानें क्या है मामला

हिंदुजा समूह के कई ऑफिस में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ली तलाशी, जानें क्या है मामला

 Published : Nov 29, 2023 02:03 pm IST,  Updated : Nov 29, 2023 02:12 pm IST

हिंदुजा समूह के पास इंडसइंड बैंक, हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस और हिंदुजा बैंक (स्विट्जरलैंड) का ओनरशिप है। तलाशी अभियान से जुड़े आईटी कानून के तहत सिर्फ कार्यालय परिसर में ऐसी कार्रवाई अंजाम दी जा सकती है।

(बाएं से दाएं) हिंदुजा ब्रदर्स- प्रकाश, श्रीचंद, गोपीचंद और अशोक।- India TV Hindi
(बाएं से दाएं) हिंदुजा ब्रदर्स- प्रकाश, श्रीचंद, गोपीचंद और अशोक। Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मुंबई और कुछ अन्य शहरों में हिंदुजा समूह की कुछ यूनिट्स में बुधवार को तलाशी अभियान चलाया। यह एक्शन टैक्स चोरी की जांच के सिलसिले में की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। भाषा की खबर के मुताबिक,  तलाशी अभियान से जुड़े आईटी कानून के तहत सिर्फ कार्यालय परिसर में ऐसी कार्रवाई अंजाम दी जा सकती है। हिंदुजा समूह को भेजे गए ईमेल का तत्काल कोई जवाब नहीं आया है।

हिंदुजा समूह की कारोबार बढ़ाने पर नजर

खबर के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई सामान्य कर परिवर्जन रोधी नियम (जीएएआर) के प्रावधानों से भी जुड़ी है। हिंदुजा समूह के पास इंडसइंड बैंक, हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस और हिंदुजा बैंक (स्विट्जरलैंड) का ओनरशिप है। समूह विविधीकरण की ओर बढ़ रहा है और ग्रोथ के अपने नए फेज के हिस्से के रूप में नई टेक्नोलॉजी, डिजिटल और फिनटेक क्षेत्र में उतरने और बीएफएसआई क्षेत्र में पूर्ण पेशकश के लिए अधिग्रहण के जरिए अंतराल का पाटने की कोशिश कर रहा है।

हिंदुजा समूह का कारोबार 38 से ज्यादा देशों में है। समूह ट्रक-बस, बैंकिंग, पावर , केबल-टीवी , मनोरंज के कारोबार में है। अशोक लेलैंड, गल्फ ऑयल, हिंदुजा बैंक स्विट्जरलैंड, इंडसइंड बैंक, हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस, हिंदुजा टीएमटी, हिंदुजा वेंचर्स, इंडसइंड मीडिया एंड कम्युनिकेशंस जैसी कंपनियां इसी समूह का हिस्सा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा