JAMMU AND KASHMIR
-
Top 9 news: कश्मीर घाटी में साल की पहली बर्फबारी हुई
अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई, यहां तक कि उच्च वर्षा तक भी भारी बारिश हुई, जिससे श्रीनगर-लेह मार्ग बंद हो गया, जो घाटी को लद्दाख से जोड़ता है।
न्यूज़ | Nov 24, 2020 12:07 pm IST -
जम्मू-कश्मीर में 25,000 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले से जुड़ा मामला सामने आया
सरकारी जमीन हड़पने में लोक सेवकों और अन्य की कथित संलिप्तता की जांच करने के लिए जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने आदेश का पालन करने को कहा है |
न्यूज़ | Nov 23, 2020 04:52 pm IST -
Advertisement
-
नगरोटा: बीएसएफ का कहना है कि जेएम आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल की गई सुरंग का पता चल गया है
सुरक्षा बलों ने गुरुवार तड़के जम्मू जिले के नगरोटा के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बान टोल प्लाजा पर एक तेज ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के चार आतंकवादियों को मार गिराया।
न्यूज़ | Nov 23, 2020 09:20 am IST -
देखिये, इंडिया टीवी से ख़ास बातचीत में नागरोटा में हुई घटना पर क्या बोले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की बड़ी प्लानिंग को फेल कर दिया। सुरक्षाबलों ने जम्मू शहर के बाहर बन टोल प्लाजा पर चार आतंकियों को ढेर कर दिया।
न्यूज़ | Nov 21, 2020 02:57 pm IST -
Advertisement
-
हकीकत क्या है: बड़ी आतंकी साज़िश नाकाम, सुरक्षा बलों ने नगरोटा में 4 जेएम आतंकवादियों को मार गिराया
जम्मू जिले के नगरोटा के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बान टोल प्लाजा में एक मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन में चार आतंकवादियों को मार गिराया।
हक़ीक़त क्या है | Nov 19, 2020 09:50 pm IST -
यह गुपकर नहीं, गुप्तचर गठबंधन है, इसके साथ मिलकर 370 की वापसी चाहती है कांग्रेस: BJP
न्यूज़ | Nov 16, 2020 08:39 pm IST
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी ने गुपकर गठबंधन के साथ मिलकर डिस्ट्रिक्ट डेवल्पमेंट काउंसिल के चुनाव लड़ने का फैसला किया है और गुपकर गठबंधन में कांग्रेस पार्टी के शामिल होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सहित राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि गुपकर गठबंधन के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी जिस गुपकर संगठन में शामिल हुई है उसमें फारूख अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस तथा महबूबा मुफ्ती की पीडीपी भी शामिल हैं और कुल 10 दल इस गठबंधन में है और सभी ने मिलकर जम्मू-कश्मीर में डिस्ट्रिक्ट डेवल्पमेंट काउंसिल के चुनाव लड़ने का फैसला किया है। -
Advertisement
-
हकीकत क्या है: भारतीय सेना ने एलओसी के पार आतंकी लॉन्चपैड ध्वस्त किए
उत्तरी कश्मीर के उरी, नौगाम, केरन और गुरेज़ सेक्टरों पर नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर बीएसएफ के तीन अधिकारी और चार नागरिकों सहित आठ लोग मारे गए।
हक़ीक़त क्या है | Nov 13, 2020 09:45 pm IST -
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार-गोलाबारूद बरामद
सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया, जहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।
राष्ट्रीय | Oct 30, 2020 03:43 pm IST -
Advertisement
-
कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, तीन बीजेपी नेताओं की गोली मारकर हत्या
कश्मीर में आतंकियों ने भाजपा के तीन नेताओं की गोली मार कर हत्या कर दी है। इनमें एक युवा मोर्चा के जनरल सेके्रटरी हैं। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के योर काशीपोरा में BJP के प्रदेश महासचिव फिदा हुसैन को अन्य दो साथी नेताओं समेत गोली मार दी।
राष्ट्रीय | Oct 29, 2020 09:54 pm IST -
महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर दिया देशविरोधी बयान, किया तिरंगे का अपमान
करीब 14 महीने की हिरासत के बाद रिहा हुईं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर देशविरोधी बयान दिया है। महबूबा मुफ्ती ने आर्टिकल 370 की बहाली तक तिरंगा हाथ में ना लेने का विवादित बयान दिया है।
राजनीति | Oct 23, 2020 06:02 pm IST -
Advertisement
-
बिहार चुनाव में PM मोदी ने उठाया 370 का मुद्दा तो महबूबा मुफ्ती ने दिया यह बड़ा बयान
लॉकडाउन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पहली बार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने बिहार में आज तीन रैलियाों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 का मुद्दा भी उठाया जिसपर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भड़क उठीं।
राजनीति | Oct 23, 2020 04:58 pm IST -
Rajat Sharma's Blog: प्रोफेशनलिज्म और दया की भावना का संगम है भारतीय सेना
भारतीय सेना ने शुक्रवार को एक ऐसा वीडियो जारी किया जिसमें कश्मीर घाटी के बडगाम के पास चादूरा में एक आतंकवादी को मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको भारतीय सेना पर गर्व होगा।
राष्ट्रीय | Oct 17, 2020 06:50 pm IST -
Advertisement
-
J&K: अनंतनाग एनकाउंटर में एक आतंकवादी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को एक आतंकवादी मारा गया। सेना ने यह जानकारी दी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के लारनू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
न्यूज़ | Oct 17, 2020 11:35 am IST -
भारत की चीन को दो टूक, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर भारत के अभिन्न अंग, ड्रैगन को टिप्पणी का कोई अधिकार नहीं
लद्दाख पर चीन की टिप्पणी के बाद भारत ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। भारत ने साफ साफ कहा है कि चीन को भारत के आंतरिक मसलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे।
राष्ट्रीय | Oct 15, 2020 06:20 pm IST -
Advertisement
-
अनुच्छेद 370 पर फारूक के विवादित बोल पर भड़की बीजेपी, कहा-अब्दुल्ला और राहुल गांधी एक ही सिक्के के दो पहलू
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि चीन की मदद से जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 को बहाल किया जाएगा। फारूक अब्दुल्ला के इस बयान से देश की सियासत में उबाल आ गया है। भाजपा ने उनके इस बयान को देशद्रोही टिप्पणी करार दिया।
राजनीति | Oct 12, 2020 11:17 pm IST -
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, LeT के टॉप कमांडर समेत कुल 4 आतंकी मार गिराए
सुरक्षा बलों और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में कुलगाम और पुलवामा जिलों में लश्कर के टॉप कमांडर समेत कुल 4 आतंकी मार गिराए हैं।
राष्ट्रीय | Oct 10, 2020 08:00 pm IST -
Advertisement
-
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ के बाद 2 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर स्थित शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराय। सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।
न्यूज़ | Oct 07, 2020 09:28 am IST -
जम्मू कश्मीर: सुरक्षा बलों ने पुलवामा में मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादी मार गिराए, ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार (27 सितंबर) को सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी जिससे इसमें दो अज्ञात आतंवकादी मारे गए हैं।
राष्ट्रीय | Sep 27, 2020 08:46 pm IST -
सेना से बचने के लिए आतंकवादियों ने शोपियां में बनाए भूमिगत बंकर
सेना व सुरक्षाबलों से बचने के लिए अब आतंकवादी घने बगीचों में भूमिगत बंकर बनाते हैं और यहां तक कि मौसमी नदियों में बंकर खोदकर रहते हैं।
राष्ट्रीय | Sep 20, 2020 06:37 pm IST -
J&K को मोदी सरकार ने दिया ये खास तोहफा, व्यापारियों के लिए 1350 करोड़ रुपए का ऐलान
न्यूज़ | Sep 19, 2020 01:13 pm IST
जम्मू-कश्मीर में एक साल के लिए बिजली-पानी के बिल में 50% की छूट की घोषणा कर दी गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसका ऐलान किया। मनोज सिन्हा ने कहा, "हमने एक साल के लिए बिजली और पानी के बिल में 50% की रियायत दी है, जिस पर करीब 105 करोड़ रुपये हम खर्च करने जा रहे हैं। किसान, आम परिवार, व्यापारी सबके लिए ये फैसला किया गया है।"
वहीं, इसके अलावा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, "आर्थिक समस्या झेल रहे बिजनेस समुदाय के लोगों के लिए 1,350 करोड़ का आर्थिक पैकेज मंजूर किया है। ये आत्मनिर्भर भारत अभियान के अलावा है, इसके साथ कई बड़े प्रशासनिक कदम भी हमने लिये हैं, जिससे आवाम को आने वाले दिनों में बड़ा लाभ मिलने वाला है।"