MADHYAPRADESH
-
ससुर ने दामाद संग की दारू और मुर्गा पार्टी, फिर गमछे से घोट दिया गला, बेटी से मारपीट और रुपये न लौटाने से था नाराज
बालाघाट में एक ससुर ने अपने ही दामाद को मौत के घाट उतार दिया। मामला बालाघाट के वारासिवनी थाना इलाके का है, जहां 14 जुलाई को कोपे और डोंगरमाली के बीच जंगल में मिले एक शव के मामले में पुलिस लगातार जांच-पड़ताल में जुटी थी।
मध्य-प्रदेश | Jul 19, 2026 08:58 pm IST -
मंदसौर में भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी के घर चोरी की कोशिश, अचानक टूटी पाइप, कार पर गिरा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात
मंदसौर के बड़ी होली क्षेत्र में भाजपा मीडिया प्रभारी के घर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है, जहां पाइप के सहारे चोर घर में दाखिल हुआ, लेकिन घर में आहट होने पर आरोपी भागने लगा। इसी दौरान पाइप टूटने से चोर नीचे खड़ी कार पर गिर गया।
मध्य-प्रदेश | Jul 19, 2026 10:14 pm IST -
Advertisement
-
एमपी में तेज म्यूजिक की आवाज कम करने को कहने पर बुजुर्ग की हत्या, परिजनों ने शव को चौराहे पर रखकर किया प्रदर्शन
एमपी में तेज म्यूजिक को कम करने के लिए कहना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई।
मध्य-प्रदेश | Jul 19, 2026 03:32 pm IST -
केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन खत्म, पुलिस ने खाली कराई साइट; प्रदर्शनकारियों को वापस भेजा गया
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पिछले 12 दिनों से चल रहे प्रदर्शन को खत्म कर दिया गया है। यहां केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था।
मध्य-प्रदेश | Jul 19, 2026 11:01 am IST -
Advertisement
-
ओंकारेश्वर और ममलेश्वर मंदिर में दान का हिसाब सार्वजनिक, 15 दिनों में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 27.58 लाख
हाल ही में ओंकारेश्वर और ममलेश्वर मंदिरों के दानपात्रों की गणना की गई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पारदर्शिता के साथ हुई गिनती में कुल 27 लाख 58 हजार 165 रुपये की राशि प्राप्त हुई।
मध्य-प्रदेश | Jul 18, 2026 09:51 pm IST -
ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के दौरान डूबने लगा बीटेक छात्र, रेस्क्यू टीम की मुस्तैदी से टला हादसा, बचाई जान
ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के गौमुख घाट पर स्नान करते वक्त एक 18 साल का छात्र डूबने लगा, जिसके बाद रेस्क्यू टीम की मुस्तैदी के चलते उसे बचा लिया गया और तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मध्य-प्रदेश | Jul 18, 2026 05:17 pm IST -
Advertisement
-
मध्य प्रदेश के गुना में दर्दनाक हादसा, नारकोटिक्स टीम से भाग रही कार ने 2 बाइक को मारी टक्कर, दंपति की मौत
मध्य प्रदेश के गुना में नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम से बचकर भाग रही तेज रफ्तार कार ने 2 मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी दी। इस घटना के दौरान एक दंपति की मौत हो गई।
मध्य-प्रदेश | Jul 18, 2026 10:19 am IST -
'मैं आपका विधायक नहीं हूं', सुनते ही ग्रामीण का गुस्सा फूटा, कार के गर्म बोनट पर लिटा दिया बच्चा; VIDEO वायरल
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से परेशान एक ग्रामीण ने विरोध का अनोखा और संवेदनशील रास्ता चुना। शिकायत सुनने से इनकार करने पर ग्रामीण ने विधायक की कार के गर्म बोनट पर अपना मासूम बच्चा लिटा दिया।
मध्य-प्रदेश | Jul 17, 2026 11:14 pm IST -
Advertisement
-
राजगढ़ में कुर्सी पर बैठे-बैठे गिरा शख्स, चंद मिनट में हो गई मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
राजगढ़ जिले के सारंगपुर बस स्टैंड में एक युवक कुर्सी में बैठे-बैठे अचानक गिर गया और चंद ही मिनटों में शख्स की मौत हो गई। शख्स की संदिग्ध मौत का ये पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
मध्य-प्रदेश | Jul 17, 2026 10:19 pm IST -
जहां हर मिनट बहता था 25 हजार लीटर पानी, फिर कैसे बनी 'स्लीमनाबाद टनल'? CM मोहन यादव ने देखा इंजीनियरिंग का चमत्कार
मध्य प्रदेश के कटनी में देश का अनोखा इंजीनियरिंग अजूबा 12 किलोमीटर लंबी स्लीमनाबाद टनल लगभग तैयार है। इस टनल के निर्माण को चमत्कार इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि तकनीकी रूप से विंध्य की 40 मीटर ऊंची रिज लाइन को भेदना असंभव था।
मध्य-प्रदेश | Jul 17, 2026 05:15 pm IST -
Advertisement
-
शिवपुरी के ऐतिहासिक नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक नरवर किले से ऐतिहासिक तोप चोरी चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि ये तोप 400 साल पुरानी थी। इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
मध्य-प्रदेश | Jul 17, 2026 01:21 pm IST -
देवास में हैवानियत, लव मैरिज के 3 साल बाद पति बना कसाई, खाना खिलाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर काटा पत्नी का होंठ
देवास में घरेलू हिंसा की खौफनाक वारदात सामने आई है। खाना खिलाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर पति ने पत्नी का होंठ काट लिया। दोनों ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
मध्य-प्रदेश | Jul 17, 2026 09:05 am IST -
Advertisement
-
CM मोहन यादव ने टेक्सटाइल क्षेत्र में MP की ताकत दिखाई, एक-एक निवेशक से की मुलाकात
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टेक्सटाइल क्षेत्र में मध्य प्रदेश की ताकत दिखाते हुए एक-एक निवेशक से मुलाकात की। उन्होंने निवेशकों को आमंत्रित किया और कहा कि हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध है।
मध्य-प्रदेश | Jul 16, 2026 05:04 pm IST -
17 साल बाद बनकर तैयार हो रही स्लीमनाबाद टनल, 1450 गांवों को पानी देगी देश की सबसे लंबी जल सुरंग
स्लीमनाबाद टनल का काम लगभग 17 साल पहले शुरू हुआ था। जर्मनी की मशीनों से पहाड़ काटकर इस टनल को बनाया गया है। इससे पूरे विंध्य क्षेत्र में पानी की समस्या दूर होगी।
मध्य-प्रदेश | Jul 16, 2026 05:31 pm IST -
Advertisement
-
दतिया में 19 सालों से जमा कट्टे-बंदूकों को रोड रोलर से किया गया नष्ट; VIDEO आया सामने
यह कार्रवाई दतिया पुलिस कंट्रोल रूम के सामने मुख्य सड़क पर की गई। सभी अवैध हथियारों को सड़क पर बिछाया गया और फिर रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया।
मध्य-प्रदेश | Jul 16, 2026 11:24 am IST -
सड़क पर चलते वक्त BJP एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष की अचानक हार्ट अटैक से मौत, CCTV में कैद हुई घटना
छिंदवाड़ा में अपने ही वार्ड में राह पर चलते समय BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष और पार्षद लोकेश डेहरिया की अचानक मौत हो गई। वह हार्ट अटैक आने की वजह से जमीन पर गिर पड़े। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।
मध्य-प्रदेश | Jul 16, 2026 11:33 am IST -
Advertisement
-
साली को भगा ले गया था जीजा, फिर जोधपुर से पकड़कर लाए साले, पेड़ से बांधकर की कुटाई
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल एक जीजा अपनी साली को लेकर भाग गया, जिसके बाद परिजनों ने खोजकर जीजा की जमकर पिटाई कर दी।
मध्य-प्रदेश | Jul 15, 2026 01:26 pm IST -
इंदौर में सनसनी, होटल की बालकनी से गिरकर प्रॉपर्टी कारोबारी की मौत, घटना के वक्त कमरे में मौजूद थे 5 लोग
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरकर प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध मौत ने सभी को हैरत में डाल दिया है। इस घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है ये घटना खुदखुशी है या फिर हत्या।
मध्य-प्रदेश | Jul 15, 2026 10:04 am IST -
फर्जी मार्कशीट लगाकर 19 साल से 8 टीचर कर रहे थे सरकारी नौकरी, आरोपियों की अब कोर्ट में होगी पेशी
सभी आरोपी टीचर्स की पहचान हो गई है। FIR दर्ज होने के बाद सभी से पूछताछ की जा रही है। 19 साल से ये फर्जी मार्कशीट के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे थे।
मध्य-प्रदेश | Jul 14, 2026 10:48 pm IST -
नरबलि का भयानक मामला! 7 दिन से लापता बिजनेसमैन का शव मिला, कुत्तों को इकट्ठा देख लोग पहुंचे तो नदी किनारे दिखा पैर
रायसेन जिले के गैरतगंज निवासी 42 वर्षीय विजय जैन का शव परासिया गांव के पास नदी किनारे दफन मिला। विजय जैन 7 जुलाई को घर से लापता हो गए थे। जांच में सामने आया कि परासिया नदी किनारे स्थित माता के चबूतरे के पास गड़ा हुआ धन पाने के लालच में उनकी बलि दी गई थी।
मध्य-प्रदेश | Jul 14, 2026 10:17 pm IST