MIDDLE EAST CONFLICT
-
परिवार को हर साल 12,81,015 करोड़ रुपये भेजते हैं विदेशों में रहने वाले भारतीय, पश्चिम एशिया तनाव का कोई असर नहीं
भारतीय रिजर्व बैंक की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता ने कहा कि मार्च के धनप्रेषण आंकड़े पहले की तुलना में बेहतर रहे हैं, जो संभवतः लौटे प्रवासियों द्वारा लाए गए जमा किए गए पैसों के कारण हो सकता है।
बिज़नेस | May 02, 2026, 08:03 AM IST -
'कागजी शेर हैं अमेरिकी ठिकाने, खुद को भी नहीं बचा सकते', मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को ‘कागजी शेर’ बताते हुए उनकी क्षमता पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा का दावा भी किया है।
एशिया | May 01, 2026, 11:38 PM IST -
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुलने वाला है? ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजा बातचीत का प्रस्ताव
ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया वार्ता प्रस्ताव भेजा है। इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की बात है, जबकि परमाणु मुद्दे को टाल दिया गया है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार ईरान के प्रस्तावों पर आपत्ति जताई है, जिससे क्षेत्रीय तनाव बना हुआ है।
एशिया | May 01, 2026, 09:16 PM IST -
'जंग के खर्चे को लेकर झूठ बोल रहा है पेंटागन', ईरान ने लिए अमेरिका के मजे; लगाए बड़े आरोप
ईरान ने पेंटागन पर युद्ध के खर्च को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। विदेश मंत्री अब्बास अरगची ने कहा कि जंग की असली लागत 100 अरब डॉलर से ज्यादा है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार 25 अरब डॉलर खर्च हुए हैं, जबकि विशेषज्ञ इसे 1 ट्रिलियन डॉलर तक मानते हैं।
एशिया | May 01, 2026, 03:51 PM IST -
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने भारत की कर दी इतनी तारीफ, वजह जानकर आपको भी फख्र होगा
मिडिल ईस्ट में संघर्ष के कारण तेल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है, जिसका असर पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने भारत की खूब तारीफ की है, जिसे सुनकर आपको भी गर्व महसूस होगा। जानें उन्होंने क्या कहा?
अन्य देश | May 01, 2026, 08:53 AM IST -
मुज्तबा खामेनेई का ट्रंप को जवाब, कहा- 'ईरान करेगा परमाणु और मिसाइल क्षमताओं की रक्षा'
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई को अब तक सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। इस बीच मुज्तबा का एक और बयान सामने आया है। खामेनेई के बयान को ईरानी सरकारी टेलीविजन पर पढ़ा गया है।
एशिया | Apr 30, 2026, 05:31 PM IST -
शहबाज शरीफ ने ट्रंप को दे दिया धोखा? अमेरिकी नाकेबंदी के बीच ईरान के लिए खोले 6 जमीनी रास्ते
पाकिस्तान ने कुछ ऐसा किया है जिससे उसपर अमेरिका के साथ धोखा करने के आरोप लग रहे हैं। अमेरिकी नाकेबंदी के बीच पाकिस्तान ने ईरान के लिए जमीन के रास्ते 6 मार्ग उपलब्ध कराए हैं।
एशिया | Apr 30, 2026, 02:46 PM IST -
होर्मुज स्ट्रेट से ईरान के पीछे हटने की संभावना बेहद कम, जानिए इसके पीछे की वजह
अमेरिका और ईरान में सीजफायर जारी है। सीजफायर के बीच बयानों का दौर जारी है। इस बीच एक थिंक टैंक ने अपने अध्ययन में यह बताया है कि अब होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान का क्या रुख रहने वाला है।
एशिया | Apr 30, 2026, 01:56 PM IST -
ईरान जंग की वजह से पाकिस्तान की हालत पतली! PM शरीफ ने खुद कहा- 'झेलना पड़ रहा है आर्थिक नुकसान'
ईरान जंग की वजह से पाकिस्तान की हालत खराब होती जा रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद कहा है कि जंग से पाकिस्तान की आर्थिक प्रगति को गहरा आघात लगा है।
एशिया | Apr 30, 2026, 11:51 AM IST -
ईरान के विदेश मंत्री अरगची ने जयशंकर से की बात, विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से हुई चर्चा
भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा हुई। इस दौरान सीजफायर, द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई। इस बीच IRGC ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है।
राष्ट्रीय | Apr 29, 2026, 11:06 PM IST -
ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, बंदूक के साथ पोस्ट की तस्वीर; बोले- 'No more Mr. Nice Guy'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ फिर सख्त रुख दिखाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को परमाणु हथियार वाला समझौता करना होगा नहीं तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
अमेरिका | Apr 29, 2026, 04:55 PM IST -
ट्रंप को किया जा रहा गुमराह! रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर उपराष्ट्रपति वेंस ने जता दिया शक: रिपोर्ट
अमेरिका में अब ईरान जंग लेकर सवाल उठने लगे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को संदेह है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जंग के बारे में सही जानकारी नहीं दी जा रही है।
अमेरिका | Apr 29, 2026, 01:12 PM IST -
'संकट में है ईरान, चाहता है कि हम होर्मुज खोल दें', डोनाल्ड ट्रंप ने किया सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान संकट में है और अमेरिका से होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की मांग कर रहा है। उनके इस बयान पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अमेरिका | Apr 28, 2026, 11:13 PM IST -
ईरान-US तनाव के बीच तेहरान एयरपोर्ट से फिर शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, दुनिया ने ली राहत की सांस!
लंबे समय से जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच ईरान से एक राहत भरी खबर सामने आई है। राजधानी तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है।
अन्य देश | Apr 25, 2026, 02:06 PM IST -
ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर होगी वार्ता, जानें ट्रंप किसे भेज रहे हैं पाकिस्तान
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। व्हाइट हाउस ने इस मामले में बड़ा अपडेट दिया है। ट्रंप अपने वार्ताकारों को पाकिस्तान भेज रहे हैं।
अमेरिका | Apr 24, 2026, 11:30 PM IST -
पीट हेगसेथ ने ईरान जंग को बताया दुनिया के लिए तोहफा, जानें और क्या कहा
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बड़ा बयान दिया है। हेगसेथ ने ईरान जंग को दुनिया के लिए तोहफा बताते हुए कहा कि अमेरिका यूरोप पर निर्भर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के पास समझौते का सुनहरा मौका है।
अमेरिका | Apr 24, 2026, 07:19 PM IST -
ईरान के साथ जंग में अमेरिका को लगा फटका, चीन और रूस के लिए बचाकर रखे गए हथियार भी हो गए स्वाहा
ईरान के साथ हुई जंग में अमेरिकी सेना ने गोला-बारूद के बड़े भंडार को खत्म कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज किया है। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
अमेरिका | Apr 24, 2026, 06:44 PM IST -
ट्रंप के गोली मारने वाले आदेश के बाद होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव, जानें किसने कहा- 'हम क्रांतिकारी हैं'
अमेरिका और ईरान के बीच भले ही सीजफायर चल रहा है लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव अब भी जारी है। होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव ऐसे वक्त में और बढ़ गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीधे गोली चलाने के आदेश जारी किए हैं।
एशिया | Apr 24, 2026, 05:10 PM IST -
आखिर कौन है अबू आला अल-वालाई? अमेरिका ने रखा है 94 करोड़ रुपये का इनाम
अबू आला अल-वालाई एक इराकी मिलिशिया नेता है, जो कताइब सैय्यिद अल-शुहादा का प्रमुख है। अमेरिका ने उस पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है। उस पर इराक-सीरिया में हमलों और ईरान समर्थित नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं।
अमेरिका | Apr 24, 2026, 04:30 PM IST -
ईरान को सता रहा हमले का डर? तेहरान के कुछ हिस्सों में हवाई रक्षा प्रणालियों को किया गया सक्रिय
तेहरान के कुछ हिस्सों में हवाई रक्षा प्रणालियों के सक्रिय होने की आवाजें सुनी गई हैं। ईरान की सेना ने यह कदम क्यों उठाया है इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
एशिया | Apr 23, 2026, 11:45 PM IST