PEOPLE DEAD
-
खूनी हिंसा के बाद अब बांग्लादेश पर आई नई आफत, बाढ़ में बहकर 15 लोगों की मौत और लाखों प्रभावित
बांग्लादेश का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हिंसा और दंगे की आग में धधक रहे बांग्लादेश को अब नई मुसीबत ने घेर लिया है। भीषण बाढ़ और मूसलाधार बारिश से बांग्लादेश के हालात बिगड़ गए हैं। इसकी चपेट में आकर 15लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हिंसा में अब तक 600 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
एशिया | Aug 23, 2024 10:38 pm IST -
दक्षिण कोरिया के होटल में आग लगने से 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 9 मंजिला इमारत में हुआ हादसा
दक्षिण कोरिया के एक शहर में 9 मंजिला होटल में भीषण आग लग जाने से कम से कम 7 लोग मारे गए हैं। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।
एशिया | Aug 22, 2024 09:28 pm IST -
गाजा पर फिर इजरायल ने कर दिया बड़ा हमला, 19 लोगों की मौत के बाद संघर्ष विराम की ओर दौड़ा अमेरिका
इजरायल का एक प्रतिनिधिमंडल वार्ताओं के लिए काहिरा जाएगा, जबकि सोमवार को ब्लिंकन की इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की संभावना है। हमास ने निकट भविष्य में समझौता होने को लेकर संदेह जताया है। हमास ने कहा है कि नवीनतम प्रस्ताव पिछले प्रस्ताव से काफी अलग है, जिसे उसने स्वीकार लिया था।
अन्य देश | Aug 18, 2024 05:01 pm IST -
कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, घटना में 2 लोगों की मौत
अमेरिका में बात-बात में चली गोली में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य घायल हो गए। जब तक पुलिस मौके पर पहुंच पाती, तब तक हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया था। उसकी तलाश जारी है।
अमेरिका | Aug 18, 2024 11:31 am IST -
दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 1 महिला और 2 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत
दक्षिण लेबनान पर इजरायली सेना ने घातक हमला किया है। इस दौरान कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 1 महिला समेत 2 बच्चों की भी मौत हो गई है।
अन्य देश | Aug 17, 2024 04:45 pm IST -
कांगों में ISIS के आतंकवादियों ने किया बड़ा हमला, 16 ग्रामीणों की मौत के साथ 20 का अपहरण
कांगों में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने एक गांव पर भीषण हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 16 ग्रामीणों के मारे जाने की खबर है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
अन्य देश | Aug 17, 2024 02:12 pm IST -
इजरायली मिसाइलों ने फिर गाजा पर गिराई कयामत की गाज, भीषण हवाई हमले में 17 लोगों की मौत
गाजा पर इजरायली सेना ने एक बार फिर भीषण हवाई हमला किया है। इसमें 5 बच्चों समेत 17 लोग मारे गए हैं। हमला इतना अधिक घातक था कि मारे गए लोगों के चीथड़े उड़ गए।
अन्य देश | Aug 14, 2024 04:15 pm IST -
तुर्की में खंभे से जा टकराई यात्रियों से भरी बस, 9 लोगों की मौत और 26 घायल
तुर्की में भीषण बस दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी एक बास राजमार्ग के पास किसी खंभे से टकरा गई। इस हादसे में 9 यात्री मारे गए और 26 घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
अन्य देश | Aug 09, 2024 12:54 pm IST -
नेपाल में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत
नेपाल के नुवाकोट में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। इसमें 5 यात्रियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रसुवा जाने वाले इस हेलीकॉप्टर में पांच व्यक्ति ही सवार थे। इसमें चार चीनी नागरिक शामिल थे।
एशिया | Aug 07, 2024 04:06 pm IST -
बांग्लादेश में फिर हिंसा ने पकड़ी रफ्तार, झड़प में मरने वालों की संख्या पहुंची 27 के पार
बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब भीड़ प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतर गई है। सत्तादल और प्रदर्शनकारियों के बीच में आज रविवार को भीषण हिंसक झड़प देखने को मिली। इस दौरान 27 लोगों की मौत हो गई।
एशिया | Aug 04, 2024 05:04 pm IST -
सोमालिया का समुद्र तट हुआ खूनी, लहरों से खेल रहे लोगों पर अचानक बरसने लगीं गोलियां; 32 की मौत
सोमालिया के एक समुद्र तट पर हुए भीषण हमले में 32 लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हमला उस वक्त हुआ जब सबसे व्यस्त समुद्र तट पर पर्यटक समुद्र की लहरों से खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि एक होटल को निशाना बनाकर यह हमल किया गया है।
अन्य देश | Aug 03, 2024 03:32 pm IST -
चीन के शांक्सी प्रांत में पुल ढहने से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 38, दर्जनों लोग लापता
चीन में के उत्तर-पश्चिमी शांक्सी प्रांत में एक राजमार्ग पुल के आंशिक रूप से ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है और करीब दो दर्जन लोग अभी भी लापता हैं। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने शुक्रवार शाम को यह जानकारी देते हुए बताया कि 19 जुलाई को हुई इस दुर्घटना में दो दर्जन वाहन तेज बहाव वाली नदी में गिर गए थे
एशिया | Aug 03, 2024 10:45 am IST -
फिलीपींस के चाइना टाउन में लगी भीषण आग, चपेट में आकर कम से कम 11 लोगों की मौत
फिलिपींस के मनीला में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। यह आग मनीला के सबसे पुराने चाइन टाउन में लगी। राहत और बचाव टीमों को 14 घंटे तक आग बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
एशिया | Aug 02, 2024 04:28 pm IST -
गाजा पर इजरायली सेना ने कर दी एक और बड़ी एयर स्ट्राइक, स्कूल पर हुए हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत
इजरायली सेना ने कहा कि नागरिकों के लिए खतरे को कम करने के लिए हमले से पहले कई माध्यमों से सूचित किया गया था। वहीं चिकित्सकों ने कहा कि अल-ब्यूरिज शरणार्थी शिविर में एक घर पर इजरायली हवाई हमले में पहले पांच फिलिस्तीनी मारे गए थे, जबकि मिस्र की सीमा के पास राफा में एक घर पर एक अन्य हमले में चार अन्य मारे गए।
अन्य देश | Jul 27, 2024 05:21 pm IST -
मेक्सिको में शराब के कारखाने में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, चपेट में आए 5 श्रमिकों की मौत
मेक्सिको के एक शराब कारखाने में अज्ञात वजहों से भीषण विस्फोट हुआ है। इसके बाद पूरे कारखाने में आग लग गई। चपेट में आए 5 श्रमिकों की मौत हो गई है और 2 घायल हैं।
अमेरिका | Jul 24, 2024 11:57 am IST -
चीन के शांक्शी प्रांत में बाढ़ के कारण ढहा पुल, 11 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लापता
आज सुबह तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग पुल ढहने के बाद से लापता हैं। पुल ढहने के कारण कुछ वाहन पुल के नीचे जिन्कियां नदी में गिर गए। खबर के अनुसार, बचाव दलों ने नदी में गिरे पांच वाहन बरामद कर लिए हैं और बचाव कार्य जारी है।
एशिया | Jul 20, 2024 01:33 pm IST -
बांग्लादेश में हिंसा से हालात हुए और बेकाबू, खूनी झड़प में 32 लोगों की मौत; मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं ठप
बांग्लादेश में हो रही हिंसा से हालात और भी बेकाबू हो चुके हैं। इस खूनी झड़प में 32 लोगों की मौत हो गई है। इससे मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में कई जगहों पर खूनी संघर्ष देखने को मिला है। पीएम शेख हसीना ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
एशिया | Jul 19, 2024 06:55 am IST -
चीन के जिगोंग शहर के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 16 लोगों की मौत
चीन के दक्षिण पश्चिम में स्थित जिगोंग शहर के एक ‘शॉपिंग मॉल’ में भयानक आग लगने की घटना सामने आई है। इस भीषण अग्निकांड में 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि काफी संख्या में लोग झुलसकर घायल हुए हैं। चीन की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
एशिया | Jul 18, 2024 10:15 am IST -
इजरायल ने कर दिया महाविनाशकारी हमला...और फिर गाजा में जलजला बनकर आई मौत, 57 से ज्यादा लोगों की गई जान
गाजा में इजरायली सेना के भीषण हवाई हमले ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ हमले में कम से कम 57 लोग मारे गए और कई दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों की सटीक संख्या का अभी अंदाजा नहीं है। हमले के बाद लोग मृतकों और घायलों को जैसे-तैसे अस्पताल और घर की ओर लेकर भागते दिखे।
एशिया | Jul 17, 2024 10:51 am IST -
नेपाल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन ने मचाया हाहाकार, 11 लोगों की मौत और 8 लापता
नेपाल में बाढ़ और बारिश के साथ भूस्खलन ने जमकर तबाही मचाई है। एक इलाके में बाढ़ और भूस्खलन के चलते कम से कम 11 लोगों की मौत से दहशत फैल गई है। जबकि 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 12 घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
एशिया | Jul 07, 2024 04:58 pm IST