1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपींस के चाइना टाउन में लगी भीषण आग, चपेट में आकर कम से कम 11 लोगों की मौत

फिलीपींस के चाइना टाउन में लगी भीषण आग, चपेट में आकर कम से कम 11 लोगों की मौत

 Published : Aug 02, 2024 04:28 pm IST,  Updated : Aug 02, 2024 04:28 pm IST

फिलिपींस के मनीला में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। यह आग मनीला के सबसे पुराने चाइन टाउन में लगी। राहत और बचाव टीमों को 14 घंटे तक आग बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

फिलिपींस में लगी आग (फाइल)- India TV Hindi
फिलिपींस में लगी आग (फाइल) Image Source : AP

मनीलाः फिलीपींस की राजधानी मनीला के भीड़भाड़ वाले इलाके में भीषण आग से दहशत फैल गई है। यह आग चाइनाटाउन जिले में शुक्रवार को एक छोटी सी इमारत में लगी। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद इसकी चपेट में आकर कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी बताया जा रहे हैं। हालांकि घायलों की सही संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। मगर पुलिस ने 11 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। राहत और बचाव टीम घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। आग पर काबू पाने के लिए लगभग 14 फायर ट्रक दो घंटे से अधिक समय तक संघर्ष करते रहे। आग दुनिया के सबसे पुराने चाइनाटाउन में से एक में पुरानी पांच मंजिला इमारत में लगी। यह राजधानी में नदी किनारे स्थित घनी आबादी वाला हिस्सा है। इसलिए राहत और बचाव कार्य करने के दौरान भी अग्निशमन कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

रेस्तरां में लगी आग

चाइना टाउन के 5 मंजिला पुरानी इमारत के रेस्तरां में यह आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और उसकी लपटें ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई। अग्नि जांचकर्ता रोडरिक एंड्रेस ने कहा कि आग भूतल पर एक रेस्तरां में लगी और मरने वालों में कई कर्मचारी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मृतक दूसरी और तीसरी मंजिल पर पाए गए। किसी और के लापता होने की सूचना नहीं है। (भाषा)

यह भी पढ़ें

एयरस्ट्राइक में नहीं मारा गया हमास चीफ, इस्माइल हनियेह के घर में 2 महीने पहले ही फिट कर दिया गया था बम!

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश