1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको में शराब के कारखाने में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, चपेट में आए 5 श्रमिकों की मौत

मेक्सिको में शराब के कारखाने में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, चपेट में आए 5 श्रमिकों की मौत

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jul 24, 2024 11:57 am IST,  Updated : Jul 24, 2024 11:57 am IST

मेक्सिको के एक शराब कारखाने में अज्ञात वजहों से भीषण विस्फोट हुआ है। इसके बाद पूरे कारखाने में आग लग गई। चपेट में आए 5 श्रमिकों की मौत हो गई है और 2 घायल हैं।

मेक्सिको में विस्फोट के बाद लगी आग (प्रतीकात्मक)- India TV Hindi
मेक्सिको में विस्फोट के बाद लगी आग (प्रतीकात्मक) Image Source : REUTERS

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में विस्फोट के बाद एक शराब कारखाने में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। इसकी चपेट में आकर 5 श्रमिकों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि जालिस्को राज्य में एक शराब के कारखाने में मंगलवार को यह विस्फोट हुआ था। विस्फोट इतना अधिक खतरनाक था कि उससे शराब कारखाने में आग लग गई। आग लगने से कम से कम पांच श्रमिकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। देर तक राहत और बचाव दल आग बुझाने और लोगों को बचाने का प्रयास करते रहे।

घायल हुए 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राज्य नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गयी है और दो लोग घायल हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। एजेंसी ने बताया कि सभी मृतक और घायल कारखाने में काम करते थे। अधिकारियों ने बताया कि आपात सेवाओं ने एहतियात के तौर पर कारखाने के आसपास के इलाके को खाली करा लिया है, लेकिन निवासियों को मंगलवार देर रात को उनके घर लौटने की अनुमति दे दी गयी। राज्य के नागरिक सुरक्षा निदेशक विक्टर ह्यूगो रोल्डन ने बताया कि विशेषज्ञ यह जांच कर रहे हैं कि विस्फोट की वजह क्या थी।

मौतों से मातम

श्रमिकों की मौत हो जाने से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। अस्पताल में एक अन्य श्रमिक की हालत भी गंभीर है। सरकार की ओर से मुआवजे का ऐलान अभी तक नहीं किया गया था। परिवारजनों को उम्मीद है कि सरकार की ओर से उनकी मदद की जाएगी।  (एपी) 

यह भी पढ़ें

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के कार्यालय पर गिराए कचरे से भरे बैलून, दोनों देशों में तनाव बढ़ा


दुनिया में छिड़े युद्धों को खत्म करना है डोनॉल्ड ट्रंप का मुख्य एजेंडा, फिलिस्तीन से कहा-'सबकुछ ठीक हो जाएगा'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश