PRISON
-
श्रीनगर की हाई सिक्योरिटी जेल से भागे दो कैदी चूरू में सोते मिले, गांव के लोगों ने पुलिस के हवाले किया
दोनों कैदियों की दोस्ती जेल के अंदर ही हुई थी। इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर जेल से भागने का प्लान बनाया और 23 अगस्त की सुबह रस्सी और पोल की मदद से जेल से फरार हो गए। अब राजस्थान में उन्हें पकड़ा गया है।
राजस्थान | Aug 28, 2026 11:32 am IST -
अस्पताल से हथकड़ी निकाल भाग निकला कैदी, 4 घंटे बाद मुर्गी बाजार में पकड़ा गया; CCTV में कैद हुई फरारी
हमीदिया अस्पताल लाया गया कैदी हथकड़ी निकाल जेल प्रहरी को धक्का देकर फरार हो गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। करीब 4 घंटे बाद आरोपी को जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से दोबारा गिरफ्तार किया गया।
मध्य-प्रदेश | Aug 13, 2026 10:11 pm IST -
Advertisement
-
कलबुर्गी में सुबह 4:30 बजे सेंट्रल जेल से भाग गए 3 कैदी, जेल के आठ अधिकारियों पर गिरी गाज
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। जिले में सेंट्रल जेल से तड़के 3 कैदी फरार हो गए। मामले के सामने आने के बाद जेल के 8 अधिकारियों पर गाज गिरी है।
राष्ट्रीय | Jul 15, 2026 12:00 pm IST -
जोधपुर जेल में कैदियों के पास से मिले 11 मोबाइल, 'इफ्तार पार्टी' की फोटो वायरल होने के बाद खुला राज
जोधपुर जेल में कैदियों के पास से 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए। कुछ कैदियों ने जेल से इफ्तार पार्टी की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जैसे ही ये तस्वीरें जेल प्रशासन और मुख्यालय तक पहुंचीं, हड़कंप मच गया।
राजस्थान | Mar 15, 2026 12:54 pm IST -
Advertisement
-
जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट... किशोर सुधार गृह से भागे 2 पाकिस्तानी नागरिक; पुलिस पर हमले का VIDEO आया सामने
एक स्थानीय और दो पाकिस्तानी नागरिकों के फरार होने के बाद जम्मू और अन्य जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। फरार होने से पहले इन कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
जम्मू और कश्मीर | Feb 16, 2026 11:29 pm IST -
जेल के अंदर कैदियों ने जमकर मचाया उत्पात, 46 सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाया
ग्वाटेमाला की जेल में कैदियों ने विद्रोह कर दिया है। यहां कैदियों ने करीब 46 सुरक्षाकर्मियों को ही बंधक बना लिया है।
अन्य देश | Jan 18, 2026 10:19 am IST -
Advertisement
-
लुधियाना सेंट्रल जेल में क़ैदियों के बीच हिंसक झड़प, जेल सुपरिटेंडेंट भी घायल
लुधियाना स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। हालात संभालने के लिए पहुंचे जेल सुपरिटेंडेंट भी घायल हो गए।
पंजाब | Dec 17, 2025 07:37 am IST -
म्यांमार ने 3000 से ज्यादा कैदियों को दे दी सामूहिक माफी और 5500 के आरोप लिए वापस, सभी जेल से आए बाहर
म्यांमार की सेना ने एक और बड़ा फैसला करते हुए 3000 से ज्यादा कैदियों को जेल से रिहा कर दिया है। जबकि 5500 लोगों पर लगे आरोपों को वापस ले लिया है।
एशिया | Nov 27, 2025 03:42 pm IST -
Advertisement
-
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच होने वाली है एक बड़ी डील, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खुद किया ऐलान
युद्ध के बीच रूस और यूक्रेन आपस में कैदियों की अदला-बदली पर दोबारा सहमति बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि यह समझौता जल्द होने की उम्मीद है।
यूरोप | Nov 16, 2025 04:31 pm IST -
जेल के अंदर कैदी चला रहे मोबाइल और देख रहे टीवी, मंत्री ने दिए जांच के आदेश, मांगी रिपोर्ट
जेल के दौरान कैदियों द्वारा मोबाइल फोन चलाए जाने और टीवी देखने पर कारागार मंत्री ने नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने जांच के आदेश देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कारागार) से इस मामले पर रिपोर्ट भी मांगी है।
राष्ट्रीय | Nov 09, 2025 09:53 pm IST -
Advertisement
-
शख्स को हवालात में बंद करके परेशान हुई पुलिस, कपड़े उतारकर गाने लगा था अश्लील गाने
कोलकाता में हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद शाहबाज नामक युवक ने हवालात में अश्लील हरकतें कीं। उसने कपड़े उतारकर गाने गाए और नाचा, जिससे पुलिसकर्मी परेशान हो गए।
पश्चिम बंगाल | Oct 29, 2025 09:57 pm IST -
गाजा सीजफायर के दूसरे ही दिन इजरायल-हमास में नया विवाद, नेतन्याहू ने कहा-'नहीं छोड़ेंगे हाई-प्रोफाइल कैदी'
गाजा संघर्ष विराम के तहत इजरायल और हमास परस्पर बंधकों और कैदियों की रिहाई पर राजी हुए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलिस्तीन और हमास के नेता बरगूती समेत अन्य हाई-प्रोफाइल कैदियों को रिहा करने से मना कर दिया है।
एशिया | Oct 11, 2025 05:54 pm IST -
Advertisement
-
तेहरान ने एक ही दिन में 6 लोगों को फांसी पर लटकाया, इजरायल-ईरान युद्ध से जुड़ा है मामला
ईरान ने एक मामले में 6 कैदियों को फांसी पर लटका दिया है। इन कैदियों की मौत इजरायल युद्ध से जुड़ी है। इससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंकाएं तेज हो गई हैं।
एशिया | Oct 04, 2025 03:07 pm IST -
नेपाल में GEN-Z के प्रोटेस्ट के बाद जेल से फरार 8 हजार कैदी अब भी घूम रहे आजाद, सुरक्षा के लिए बने चुनौती
नेपाल में जेन-जेड आंदोलन के दौरान जेल से भागे 13 हजार से अधिक कैदियों में से 8 हजार अभी भी वापस नहीं आए और आजाद होकर घूम रहे हैं।
एशिया | Sep 19, 2025 11:16 pm IST -
Advertisement
-
भारत के बॉर्डर पर पकड़े जा रहे नेपाल की जेलों से भागे कैदी, SSB ने अब तक 60 को पकड़ा
नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बीच देशभर की जेलों से 13000 से ज्यादा कैदी फरार हो गए हैं। इनमें से 60 कैदी भारत-नेपाल सीमा पर SSB द्वारा पकड़े जा चुके हैं।
राष्ट्रीय | Sep 11, 2025 02:18 pm IST -
उम्रकैद की सजा काट रहे प्रज्वल रेवन्ना को जेल में सौंपा गया ऐसा काम, प्रतिदिन मिलेगा 522 रुपये का वेतन
उम्र कैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को जेल में अब काम सौंपा गया है। इस बीच उन्हें अदालती कार्यवाही और वकीलों से मिलने का भी समय दिया जाएगा।
राष्ट्रीय | Sep 07, 2025 06:27 pm IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़ की जेलों में योग और सुदर्शन क्रिया, नक्सल प्रभावित कैदियों को नई दिशा देने की पहल-VIDEO
राज्य सरकार ने इस अभियान में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था का सहयोग लिया है। बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित जिलों की जेलों में यह पहल विशेष असर डाल रही है।
छत्तीसगढ़ | Sep 07, 2025 05:25 pm IST -
भारत के इस पड़ोसी देश में जेल से भाग गए 2700 कैदी, 700 अब तक लापता
बांग्लादेश सरकार अब इन फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए देशव्यापी अभियान चला रही है और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच, जेल विभाग पर सुधार और पारदर्शिता के साथ काम करने का दबाव भी बढ़ता जा रहा है।
एशिया | Aug 27, 2025 03:47 pm IST -
जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने आईं बहनें, भाई-बहन का प्यार देख इमोशनल हो गई पुलिसवाली
एक गलत कदम न सिर्फ हमारी जिंदगी, बल्कि हमारे अपनों की जिंदगी को भी बदल सकता है। रक्षाबंधन का यह नजारा हमें रिश्तों की अहमियत और गलतियों की कीमत दोनों सिखाता है।
वायरल न्यूज | Aug 10, 2025 01:48 pm IST -
नागपुर सेंट्रल जेल में कैदी की खुदकुशी से मचा हड़कंप, अंडरवियर की इलास्टिक से लगाई फांसी
धंतोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कैदी का नाम तुलसीराम शेंडे है और उम्र 54 वर्ष थी। तुलसीराम शेंडे मूलतः गोंदिया का रहने वाला था।
महाराष्ट्र | Jul 16, 2025 09:30 pm IST
- « Prev
- Next »