1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार ने 3000 से ज्यादा कैदियों को दे दी सामूहिक माफी और 5500 के आरोप लिए वापस, सभी जेल से आए बाहर

म्यांमार ने 3000 से ज्यादा कैदियों को दे दी सामूहिक माफी और 5500 के आरोप लिए वापस, सभी जेल से आए बाहर

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Nov 27, 2025 03:42 pm IST,  Updated : Nov 27, 2025 03:42 pm IST

म्यांमार की सेना ने एक और बड़ा फैसला करते हुए 3000 से ज्यादा कैदियों को जेल से रिहा कर दिया है। जबकि 5500 लोगों पर लगे आरोपों को वापस ले लिया है।

म्यांमार की सेना (फाइल फोटो)- India TV Hindi
म्यांमार की सेना (फाइल फोटो) Image Source : AP

बैंकॉक: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार की प्रसिद्ध इंसेन जेल से गुरुवार को बड़ी संख्या में कैदियों को क्षमादान किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया। जेल गेट के बाहर सुबह से इंतजार कर रहे रिश्तेदारों और दोस्तों ने फूल-मालाएं पहनाकर और गले लगाकर उनका भावुक स्वागत किया। यह रिहाई अगले महीने 28 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव से पहले सैन्य शासकों द्वारा दी गई सामूहिक माफी के तहत की गई है। 

म्यांमार की पूर्व पीएम आंग-सान-सू-की भी क्या होंगी रिहा

जेल के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र मतदाता आगामी चुनाव में हिस्सा ले सकें।  पुष्टि की कि गुरुवार से कैदियों की रिहाई शुरू हो गई है, लेकिन उन्होंने रिहा होने वाले कैदियों की सटीक संख्या या उनकी पहचान बताने से इनकार कर दिया।फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि रिहा किए गए कैदियों में म्यांमार की पूर्व नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची भी शामिल हैं या नहीं। सू ची 2021 के सैन्य तख्तापलट में अपदस्थ हुई नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) सरकार की नेता थीं और फरवरी 2021 से वह पूरी तरह नजरबंद हैं; उनसे बाहर की दुनिया का कोई संपर्क नहीं है।(एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश