PUSHKAR SINGH DHAMI
-
योगी की राह पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कहा- 'उत्तराखंड में भी होगा मदरसों का सर्वे'
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गैर सरकारी मदरसों का सर्वे कराएगी। इसके बाद अब खबर है कि योगी की राह पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी चलने को तैयार हैं। दरअसल, उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के मदरसों की जांच कराने के बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी है।
राष्ट्रीय | Sep 13, 2022, 05:14 PM IST -
यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा उत्तराखंड
Uttarakhand News : मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्होंने प्रदेश की जनता से वादा किया था कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू किया जाएगा। पहली कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट के लिए समिति के गठन को मंजूरी दी गई।
राजनीति | Sep 09, 2022, 03:54 PM IST -
हरिद्वार पंचायत चुनाव से पहले बीएसपी जिलाध्यक्ष सहित कई लोगों ने ली BJP की सदस्यता
Haridwar News: हरिद्वार पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी लगातार हरिद्वार में विपक्षी दलों के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को कई लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली।
राष्ट्रीय | Sep 07, 2022, 09:38 PM IST -
उत्तराखंड में बनेगा मजबूत भू-कानून, समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी रिपोर्ट
Uttarakhand News: उत्तराखंड की धामी सरकार जल्द ही नया भू- कानून लागू कर सकती है। भू-कानून में सुधार की संभावनाएं तलाशने के लिए बनी समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी है।
राष्ट्रीय | Sep 06, 2022, 11:28 AM IST -
Uttarakhand News : अब उत्तराखंड में नेचुरोपैथी के डॉक्टरों का भी होगा रजिस्ट्रेशन, सीएम धामी ने किया ऐलान
Uttarakhand News :मुख्यमंत्री धामी ने मंच से ऐलान किया कि अब उत्तराखंड में नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) डॉक्टरों का भी पंजीकरण होगा। धामी ने साथ ही कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि पतंजलि योगपीठ उत्तराखंड में विश्व स्तरीय नेचुरोपैथी अस्पताल खोलने में सरकार की मदद करेगा।।
राष्ट्रीय | Aug 05, 2022, 01:19 PM IST -
पहाड़ों में पार्किंग की अब खत्म होगी समस्या, बनाई जाएंगी छोटी सुरंगें
Uttarakhand News: उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने पहाड़ों में पार्किंग की विकट समस्या को दूर करने के लिए छोटी भूमिगत सुरंगों का निर्माण करने का फैसला लिया है।
राष्ट्रीय | Jul 28, 2022, 07:25 PM IST -
पलायन आयोग की सिफारिशों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बनेगी समिति
Uttrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अधिकारियों को उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रोकने के उद्देश्य से गठित आयोग का नाम पलायन निवारण आयोग रखने तथा उसकी सिफारिशों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए एक समिति बनाने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय | Jul 22, 2022, 08:50 PM IST -
CM पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कांवड़ियों के धोए पैर, फूल मालाएं पहनाकर किया भव्य स्वागत
Kanwar Yatra 2022: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आए शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश देखा जा सकता है। उन्होंने यात्रा के इंतजाम के लिये जिला प्रशासन के अलावा सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों की भी सराहना की।
राष्ट्रीय | Jul 20, 2022, 08:27 PM IST -
उत्तराखंड के लिए मुश्किल भरे होंगे अगले 4 दिन, इन जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट
Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग के रेड अलर्ट की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल और कुमाऊं के कमिश्नर के अलावा सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय | Jul 18, 2022, 04:40 PM IST -
उत्तराखंड सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम धामी ने गिनाई उपलब्धियां, विपक्ष बोला- 'पूरी तरह विफल है सरकार'
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर कहा, ''मैं अपने प्रदेश की सवा करोड़ जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम 2025 तक उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और पूरे समर्पण भाव के साथ इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं ।''
राष्ट्रीय | Jun 30, 2022, 02:34 PM IST -
विरोध के बीच CM धामी ने कहा, अग्निवीरों को राज्य में मिलेंगे ये खास अवसर...
अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सैन्य ताकत को मजबूती मिलने के साथ ही युवाओं की कौशलता और प्रतिबद्धता में भी खासा सुधार आएगा। इस योजना से अग्निवीर तैयार किए जाएंगे, देश के नौजवान आर्म फोर्स में जा सकेंगे। उन्हें नई तकनीक से ट्रेंड किया जाएगा और देश को हाई स्किल आर्म फोर्स मिलेगी।
राष्ट्रीय | Jun 16, 2022, 04:47 PM IST -
अग्निपरीक्षा में सफल रहे पुष्कर सिंह धामी, 54 हजार से ज्यादा वोटों से चंपावत उपचुनाव जीते
Champawat By-election Result: मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए पुष्कर सिंह धामी का यहां से जीतना बहुत जरूरी था। इस सीट पर मुख्यमंत्री धामी का मुख्य मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी के बीच था।
राजनीति | Jun 03, 2022, 10:45 AM IST -
उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न, 3 जून को होगा नतीजों का ऐलान
By-election in Champawat, Uttarakhand: उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हुई। इस सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुकाबला कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी से है। चंपावत उपचुनाव के नतीजे तीन जून को घोषित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय | May 31, 2022, 06:00 PM IST -
AAP के लिए कितना बड़ा झटका है कोठियाल का बीजेपी में शामिल होना?
AAP की प्रदेश इकाई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय भी कोठियाल और उनके सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में शामिल हो गए।
राजनीति | May 24, 2022, 11:38 PM IST -
इस राज्य में सालाना तीन गैस सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त, क्या आपको मिलेगा फायदा? जानें
उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने गुरुवार को अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में रसोई गैस के तीन सिलेंडर फ्री देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया।
राष्ट्रीय | May 12, 2022, 09:39 PM IST -
उत्तराखंड में चारधाम के लिए बढ़ाई गई श्रद्धालुओं की संख्या, भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए प्रत्येक धाम में प्रतिदिन दर्शन के लिए पूर्व निर्धारित अधिकतम संख्या में एक हजार की बढ़ोतरी की गयी है।
राष्ट्रीय | May 11, 2022, 02:42 PM IST -
सीएम धामी के लिए सीट क्यों छोड़ी? विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने दिया जवाब
इस्तीफा देने के बाद गहतोड़ी ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट छोड़कर खुशी और सम्मान का अनुभव हो रहा है।
राजनीति | Apr 21, 2022, 06:33 PM IST -
चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ेंगे CM धामी, विधायक गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड में फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा था। हालांकि, चुनाव में पार्टी की अगुवाई करने वाले धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा था।
राजनीति | Apr 21, 2022, 12:54 PM IST -
चारधाम यात्रा को लेकर CM धामी ने किया बड़ा फैसला, कहा, संदिग्धों पर रहेगी नजर
बीते दिनों संतों ने मांग की थी कि चारधाम यात्रा क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। इस पर सीएम धामी ने कहा कि सरकार के संज्ञान में यह विषय है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्रीय | Apr 19, 2022, 04:49 PM IST -
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार की शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई, सीएम धामी ने लॉन्च किया फोन नंबर
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार एक फोन नंबर लॉन्च किया है। यह नंबर 1064 है। इसे हम प्रभावी तौर पर काम में लेंगे।
राष्ट्रीय | Apr 19, 2022, 01:02 PM IST