RAIN
-
दिल्ली-यूपी में पहुंचने वाला है मानसून, बिहार समेत 12 राज्यों में गुरुवार को आंधी के साथ बारिश के आसार
मुंबई में गुरुवार को भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार समेत देश के कई इलाकों में भी झमाझम बारिश हो सकती है। दिल्ली में जल्द ही मानसून की एंट्री होने वाली है।
राष्ट्रीय | Jul 01, 2026 10:44 pm IST -
सीहोर में आफत बनी बारिश, आष्टा और इछावर में भारी जलभराव, निचली बस्तियां जलमग्न, व्यापारियों को लाखों का नुकसान
सीहोर जिले के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने हालात मुश्किल कर दिए हैं। इछावर और आष्टा के कई इलाकों में पानी भर जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है और व्यापारी वर्ग को भी जलभराव के चलते लाखों का नुकसान उठाना हुआ है।
मध्य-प्रदेश | Jul 01, 2026 07:58 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार और एमपी समेत इन राज्यों में 2-3 दिन में आ जाएगा मॉनसून, होगी झमाझम बारिश, जारी हुआ अलर्ट
देश के कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही मॉनसून देश के कई राज्यों को कवर कर लेगा।
राष्ट्रीय | Jun 30, 2026 06:23 pm IST -
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
दिल्ली-NCR में रविवार की शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इस बारिश के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।
राष्ट्रीय | Jun 29, 2026 06:29 pm IST -
Advertisement
-
असम में बारिश से तबाही, पुल तक टूट गया, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, अमित शाह ने CM हिमंता को मदद का भरोसा दिया
हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि अमित शाह ने उनके साथ बातचीत की और बाढ़ से निपटने में हर संभव मदद का भरोसा दिया। असम के धेमाजी में जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
राष्ट्रीय | Jun 29, 2026 11:20 am IST -
9 राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, यूपी में दो दिन तक जारी रहेगा हीटवेव का कहर
मौसम विभाग ने बताया है कि हालात मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बन रहे हैं। आने वाले 3-4 दिनों में यह उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है। हालांकि, तब तक यहां हीटवेव का कहर जारी रहेगा।
राष्ट्रीय | Jun 28, 2026 07:31 am IST -
Advertisement
-
दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, पारा 41 डिग्री के पार; बारिश और तेज हवा का अलर्ट
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।
दिल्ली | Jun 27, 2026 11:42 pm IST -
बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी, शिमला में सड़कें जलमग्न, अब यूपी-राजस्थान में होगी मानसून की एंट्री
हिमाचल प्रदेश में मानसून पहुंचने से पहले ही मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे कई सड़कों पर पानी भर गया है। गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। मौसम विभाग ने बंगाल-सिक्किम समेत पूरे उत्तर-पूर्व भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राष्ट्रीय | Jun 27, 2026 08:39 am IST -
Advertisement
-
यूपी समेत कई राज्यों में पहुंचने वाला है मानसून, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा हाल
26 जून को उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 48 घंटे के दौरान मानसून पहुंच सकता है। गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार में भी मानसूनी बारिश का अलर्ट है।
राष्ट्रीय | Jun 26, 2026 07:09 am IST -
बिहार-बंगाल समेत 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में 50 किमी की स्पीड से चल सकती है तेज हवाएं
बिहार समेत देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, बंगाल और महाराष्ट्र में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है।
राष्ट्रीय | Jun 25, 2026 08:31 am IST -
Advertisement
-
Mumbai Rain LIVE: महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश, पानी-पानी हुआ मुंबई, रेल यातायात हुआ ठप
Mumbai Rain LIVE: भारी बारिश के चलते मुंबई के कई इलाकों में जलभराव देखा जा रहा है। ऑफिस जाने वाले लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
महाराष्ट्र | Jun 24, 2026 05:52 pm IST -
आज का मौसमः कहां तक पहुंचा मानसून? बिहार से लेकर मुंबई तक आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट; दिल्ली में बढ़ी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र और तेलंगाना के और हिस्सों में आगे बढ़ गया है, साथ ही कर्नाटक के बाकी हिस्सों को कवर करते हुए छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों तक फैल गया है।
राष्ट्रीय | Jun 24, 2026 07:17 am IST -
Advertisement
-
मुंबई में प्री-मानसून बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, अगले 48 घंटों तक अलर्ट; जानें कहां तक पहुंचा मानसून
मुंबई में प्री-मानसून के दौरान हल्की बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने मुंबई के लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दी है। अगले 48 घंटों में मानसून मुंबई में दस्तक दे सकता है।
महाराष्ट्र | Jun 23, 2026 11:11 am IST -
दिल्ली-NCR में दोपहर बाद खराब होने वाला है मौसम, 60 km/h की रफ्तार चलेंगी हवाएं; बारिश का भी अलर्ट
दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में आज शाम तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली | Jun 20, 2026 11:50 am IST -
Advertisement
-
यूपी-बिहार-MP के लोगों को मिलने वाली है भीषण गर्मी से राहत, राजस्थान में चलेगी 70 kmph की स्पीड से धूल भरी आंधी
दिल्ली और हरियाणा समेत आज कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
राष्ट्रीय | Jun 20, 2026 08:27 am IST -
डूबता झुंझुनूं! प्री-मॉनसून ने खोली प्रशासन की पोल, बाइक समेत गड्ढे में समा गया युवक; VIDEO
प्री-मॉनसून की जोरदार बारिश ने झुंझुनूं नगर परिषद के ड्रेनेज सिस्टम और दावों की पोल खोल दी। गुरुवार को हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया। सड़कों पर कई फीट तक पानी जमा हो गया। एक बाइक सवार अपनी बाइक समेत गड्ढे में समा गया।
राजस्थान | Jun 19, 2026 03:14 pm IST -
Advertisement
-
मॉस्को में हुई 'काली बारिश', देखकर चौंके लोग, रूस का इनकार-ऐसा कैसे हो सकता है? जानें सच
यूक्रेन के रूस पर अब तक के किए सबसे बड़े हवाई हमले के बाद मॉस्को के कुछ इलाकों में काली बारिश हुई है। बारिश के बाद तेल जैसा चिपचिपा पदार्थ फैला था। बता दें कि यूक्रेन ने रूस की तेल रिफाइनरी पर 200 ड्रोनों से हमला किया था।
यूरोप | Jun 19, 2026 02:09 pm IST -
पश्चिम बंगाल के इन 5 जिलों में अगले एक हफ्ते तक होने वाली भारी बारिश, IMD अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, दक्षिणी जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम गर्म और उमस भरा बने रहने का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल | Jun 18, 2026 06:38 pm IST -
देश में मॉनसून संकट गहराया: 42% कम बारिश, जून सूखा पड़ा रहा, अब जुलाई में भी रिकवरी मुश्किल
जून के तीसरे हफ्ते में भी मॉनसून देश के बड़े हिस्से को कवर नहीं कर पाया है। बारिश की कमी बढ़कर 42% हो गई है। वहीं, 18 जून को मिली सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि हालात का सामान्य होना मुश्किल क्यों बना हुआ है।
राष्ट्रीय | Jun 18, 2026 02:54 pm IST -
मानसून की रफ्तार में ब्रेक पर आज से शुरू हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, 3 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर आगामी दिनों में जारी रहने का अनुमान है। वहीं, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय में आने वाले दिनों में भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
राष्ट्रीय | Jun 18, 2026 07:50 am IST