TECH
-
iPhone 16 को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, सीरीज के सभी फोन्स में होगी एक ही चिपसेट
Apple इस साल सितंबर अक्टूबर के महीने में आईफोन की नई सीरीज को लॉन्च कर सकता है। iPhone 16 सीरीज को आने में अभी वक्त है लेकिन इसको लेकर लीक्स का दौर शुरू हो गया है। एक लेटेस्ट लीक में iPhone 16 के चिपसेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।
न्यूज़ | Jul 03, 2024 07:24 pm IST -
Moto G85 5G भारत में 10 जुलाई को होगा लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ मिलेगी 24GB की रैम
जुलाई का महीना स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी गरम रहने वाला है। पूरे महीने एक से बढ़कर एक धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। मोटोरोला बारत में 10 जुलाई को Moto G85 5G को पेश करेगी।
न्यूज़ | Jul 03, 2024 05:40 pm IST -
Advertisement
-
Jio का 2GB डेली डेटा वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, 84 दिन के लिए सिर्फ देने पड़ेंगे इतने रुपये
जियो ने अपने प्लान्स के दाम बढ़ा दिए हैं। रिचार्ज प्लान्स में बदलाव के बाद जियो की लिस्ट में अब भी कई सारे सस्ते प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको जियो का एक ऐसा किफायती प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी, अधिक डेटा और साथ में फ्री ओटीटी स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है।
न्यूज़ | Jul 03, 2024 05:20 pm IST -
Jio Cinema या Disney+ Hotstar नहीं, भारत और जिम्बाब्वे के बीच इस ऐप पर देख पाएंगे T20 मैच
India Vs Zimbabwe T20 Live Streaming: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 6 जुलाई से 14 जुलाई के बीच आयोजित T20 सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। 5 मैचों की यह सीरीज Jio Cinema और Disney+ Hotstar पर नहीं किसी और ऐप पर लाइव स्ट्रीम की जाएगी।
न्यूज़ | Jul 03, 2024 03:28 pm IST -
Advertisement
-
iPhone यूजर्स की मौज, iOS 18 में आए कई देसी फीचर्स
Apple ने भारतीय यूजर्स के लिए iOS 18 में कुछ इंडिया सेंट्रिक फीचर्स जोड़े हैं, जिनमें कस्टमाइजेशन से लेकर की-बोर्ड लैंग्वेज आदि शामिल हैं। iPhone यूजर्स को इस ऑपरेटिंग सिस्टम के बीटा वर्जन में यह फीचर मिलने लगा है।
न्यूज़ | Jul 03, 2024 02:16 pm IST -
X के सामने नहीं टिक पाया देसी 'Twitter', 4 साल बाद फाउंडर्स ने किया बंद करने का फैसला
Koo Shut Down: देसी ट्विटर कहे जाने वाले माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू के फाउंडर्स ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। कोरोनाकाल में शुरू हुए इस देसी ऐप ने शुरुआत में काफी लोकप्रियता बटोरी थी और इसे Twitter (अब X) का सबसे बड़ा राइवल कहा जा रहा था।
न्यूज़ | Jul 03, 2024 01:58 pm IST -
Advertisement
-
Google Pixel 9 की दिखी पहली झलक, हैंड्स-ऑन वीडियो में सामने आई डिजाइन
Google Pixel 9 को अगले महीने 13 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। गूगल के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आया है, जिसमें फोन की डिजाइन देखी जा सकती है। इस सीरीज में कंपनी Pixel 9 के साथ-साथ Pixel 9 Pro या Pixel 9 XL भी लॉन्च कर सकती है।
न्यूज़ | Jul 03, 2024 08:57 am IST -
Samsung Galaxy S24 FE के लिए नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार, कई फीचर्स हुए लीक
Samsung Galaxy S24 FE के बारे में लगातार नए लीक्स सामने आ रहे हैं। सैमसंग का यह स्मार्टफोन इस साल अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा जा चुका है। अब इसके कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है।
न्यूज़ | Jul 03, 2024 07:40 am IST -
Advertisement
-
आज से महंगे हो गए Airtel और Jio के रिचार्ज, देखें नए प्लान की पूरी लिस्ट
Airtel और Jio ने आज से अपने प्रीपेड और पोस्टपेड की नई दरें लागू कर दी हैं। इन दोनों लीडिंग टेलीकॉम कंपनियों ने अपने कई प्लान की दरों को महंगा कर दिया है। वहीं, Vi भी कल यानी 4 जुलाई से अपने कई प्लान महंगा करने वाला है।
न्यूज़ | Jul 03, 2024 07:21 am IST -
इस वजह से खराब हो सकता है आपके घर का Wi-Fi, तुरंत कर लें ये उपाय
Wi-Fi Router tips: इंटरनेट चलाने के लिए घरों में हम Wi-Fi राउटर लगवाते हैं। गर्मी के मौसम में अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस की तरह ही वाई-फाई राउटर में खराबी आ सकती है। ओवरहीटिंग होने की वजह से इसके कंपोनेंट में खराबी आ सकती है और आपके घर की इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित हो सकती है। इसलिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
टिप्स और ट्रिक्स | Jul 05, 2024 12:15 pm IST -
Advertisement
-
5G रोल आउट से लेकर सेमीकंडक्टर मिशन तक, PM मोदी ने लोकसभा में गिनाई टेक सेक्टर की उपलब्धियां
PM मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए टेक्नोलॉजी सेक्टर में सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं, जिनमें सबसे तेज 5G रोल आउट से लेकर मोबाइल मैन्युफेक्चरिंग और एक्सपोर्ट के साथ-साथ सेमीकंडक्टर मिशन का जिक्र किया है।
न्यूज़ | Jul 02, 2024 06:47 pm IST -
Flipkart पर चल रही Big Bachat सेल, सस्ते में मिल रहे 2 टन वाले Split AC
Flipkart Big Bachat Sale में 2 टन वाले Split AC की खरीद पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित सेल में 39 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा।
न्यूज़ | Jul 02, 2024 06:18 pm IST -
Advertisement
-
Apple ने यूजर्स को दिया झटका, इस वाले iPhone समेत तीन प्रोडक्ट्स के लिए नहीं मिलेगा सपोर्ट
Apple ने अपने सबसे लोकप्रिय आईफोन में से एक iPhone X समेत तीन प्रोडक्ट्स को अब विंटेज लिस्ट में शामिल कर दिया है। एप्पल के इन प्रोडक्ट्स के लिए कंपनी अब कोई सपोर्ट नहीं देगी। साथ ही, इन डिवाइसेज के पार्ट्स भी मिलने बंद हो जाएंगे।
न्यूज़ | Jul 02, 2024 03:56 pm IST -
मानसून आते ही Split AC से टपकने लगा पानी? करें यह काम, बंद हो जाएगी लीकेज
Split AC में मानसून के दौरान पानी लीकेज की समस्या आती है। यह दिक्कत हवा में ज्यादा ह्यूमिडिटी यानी आद्रता की वजह से आती है, लेकिन इसके पीछे कई तकनीकी वजहें भी हैं। आम तौर पर एसी से निकलने वाला पानी ओवरफ्लो हो जाता है और घर में इंडोर यूनिट से टपकने लगता है।
टिप्स और ट्रिक्स | Jul 02, 2024 02:18 pm IST -
Advertisement
-
BSNL के इस 365 दिन वाले प्लान के आगे सब 'फेल', मिल रहा 600GB डेटा और फ्री कॉलिंग
BSNL के इस लॉन्ग वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel, Vi के प्लान को फेल कर दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 600 GB डेटा ऑफर किया जा रहा है।
न्यूज़ | Jul 02, 2024 01:46 pm IST -
iQOO Z9 Lite की आ गई लॉन्च डेट, Realme, Redmi के सस्ते 5G फोन को देगा टक्कर
iQOO Z9 Lite 5G को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को जुलाई के तीसरे सप्ताह में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए iQOO Z7 Lite 5G का अपग्रेड मॉडल होगा।
न्यूज़ | Jul 02, 2024 12:33 pm IST -
Advertisement
-
WhatsApp का बड़ा एक्शन, भारत में बैन किए 66 लाख से ज्यादा अकाउंट
WhatsApp ने भारत में एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों यूजर्स के अकाउंट बैन कर दिए हैं। वाट्सऐप ने इनमें से 12 लाख से ज्यादा अकाउंट्स बिना किसी यूजर द्वारा रिपोर्ट करने से पहले ब्लॉक किए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने पहली बार रिकॉर्ड ग्रीवांस का निपटारा किया गया है।
न्यूज़ | Jul 02, 2024 01:31 pm IST -
Realme ने iPhone की तरह दिखने वाला सस्ता फोन भारत में किया लॉन्च, मिलेंगे जबरदस्त AI फीचर्स
Realme C63 को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह सस्ता फोन देखने में iPhone की तरह लगता है और इसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं। रियलमी का यह फोन अगले कुछ दिनों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
न्यूज़ | Jul 01, 2024 07:05 pm IST -
आधी कीमत में मिल रहे 1 टन के Split AC, Flipkart पर शुरू हुई Big Bachat Days सेल
Flipkart पर आज से Big Bachat Sale की शुरुआत हो गई है। गर्मियां खत्म होते ही AC की दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मानसून में शुरु हुई इस सेल में आप आधी कीमत में 1 टन वाले Split AC को घर ला सकते हैं।
न्यूज़ | Jul 01, 2024 06:00 pm IST -
12 जुलाई को लॉन्च होगा Oppo का AI फीचर वाला धांसू फोन!
Oppo Reno 12 सीरीज को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट किया गया है। ओप्पो की यह स्मार्टफोन सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकती है। इस सीरीज की लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी सामने आई है।
न्यूज़ | Jul 01, 2024 05:38 pm IST