1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S24 FE के लिए नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार, कई फीचर्स हुए लीक

Samsung Galaxy S24 FE के लिए नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार, कई फीचर्स हुए लीक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 03, 2024 07:40 am IST,  Updated : Jul 03, 2024 07:40 am IST

Samsung Galaxy S24 FE के बारे में लगातार नए लीक्स सामने आ रहे हैं। सैमसंग का यह स्मार्टफोन इस साल अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा जा चुका है। अब इसके कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है।

Samsung Galaxy S24 FE- India TV Hindi
Samsung Galaxy S24 FE (Representative Image) Image Source : FILE

Samsung Galaxy S24 FE के लिए अब यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस अपकमिंग फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। अब इस फोन के कलर ऑप्शन सामने आए हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले से लेकर अन्य फीचर्स की भी डिटेल्स लीक हो चुकी हैं। सैमसंग का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy S23 FE का अपग्रेडेड वर्जन होगा और AI फीचर्स से लैस होगा।

टिप्स्टर DSCC's Ross Young (@DSCCRoss) ने अपने X हैंडल से सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन के बारे में डिटेल्स शेयर की हैं। सैमसंग का यह स्मार्टफोन 5 कलर ऑप्शन के साथ आएगा, जिनमें ब्लैक, ग्रे, लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन और यैलो शामिल हैं। इस स्मार्टफोन के लाइट ग्रीन कलर ऑप्शन का रेंडर भी ऑनलाइन सामने आया है, जो देखने में Galaxy S24 के स्टैंडर्ड मॉडल की तरह लग रहा है। इससे साफ पता चलता है कि सैमसंग ने अपने किसी स्मार्टफोन के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। सैमसंग का यह अपकमिंग फोन भी इस सीरीज के स्टैंडर्ड और प्लस मॉडल की तरह होगा।

Samsung Galaxy S24 FE के संभावित फीचर्स

Samsung Galaxy S24 FE के संभावित फीचर्स की बात करें तो सैमसंग का यह फोन 6.65 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz LTPO हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही, फोन के डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी अच्छी होगी। सैमसंग का यह फोन Exynos 2400 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर आ सकता है, जिसके साथ इन-बिल्ड Galaxy AI फीचर का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में 12GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल सकती है।

सैमसंग का यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट कर सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक