केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में सुरक्षा एजेंसियों से समन्वित रूप से काम करने का आह्वान किया, ताकि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को पूरी तरह खत्म किया जा सके। उन्होंने श्री अमरनाथजी यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की।
देर रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, यह मुठभेड़ अभी भी जारी है। बता दें कि, यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में तलाशी अभियान के दौरान शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि जंगल में तीन आतंकवादी छुपे हुए हैं और जब तक उन्हें मार नहीं गिराया जाता तब तक ये मुठभेड़ चलती रहेगी।
नाइजर में जिहादी संगठनों ने बड़ा हमला किया है। इसमें 44 ग्रामीणों की जान चली गई है। इसके बाद नाइजर सरकार ने 3 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने तालिबान के साथ बातचीत को स्थायी शांति का समाधान बताया। उन्होंने इमरान खान की रिहाई को पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिरता के लिए आवश्यक बताया।
उन्होंने कहा ‘‘आतंकवाद के खिलाफ नरेन्द्र मोदी सरकार की नीति ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की है। सरकार की कठोर कार्रवाइयों के कारण आतंकवाद में कमी आई है।
प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद (JEM) के आतंकवादियों के IB और LoC के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की सूचना के आधार पर पिछले साल मामला दर्ज किया गया था। घुसपैठ कराने में जम्मू क्षेत्र के गांवों में मौजूद आतंकवादियों के मददगारों ने मदद की।
पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। हाल ही में ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स की तरफ से जारी की गई लिस्ट में आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान दूसरे नंबर था। यह बात अब साबित भी हो गई है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद के मुद्दे पर फिर पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद सतत चुनौती है और इससे प्रतिबद्धता के साथ निपटना होगा।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में भारत ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए उसकी पोल खोलकर रख दी है। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर के बारे में दुनिया भर में झूठ फैलाने का काम करता है।
पाकिस्तान ने कुर्रम जिले में बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया है। सुरक्षा बलों ने कुर्रम जिले को आतंकियों से मुक्त करने का आह्वान किया है।
अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा को लेकर बैठक की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, सुरक्षा और सीमा सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को ‘शून्य घुसपैठ’ लक्ष्य के तहत सख्ती से निपटने और आतंकवादियों का समूल नाश करने की बात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा पर बाड़ लगाने, अमेरिका की नई इमिग्रेशन पॉलिसी समेत कई मुद्दों पर जवाब दिया है। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी भारत का रुख साफ किया है।
पाकिस्तान का प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी देश का दर्जा खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद एक विधेयक पेश किया गया है। इससे पाकिस्तान चिंता में पड़ गया है। एक रिपब्लिकन सांसद ने यह विधेयक प्रस्तुत किया है।
सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आतंकियों को ढेर किया है। मारे गए आतंकियों में एक संगठन का कमांडर भी है। 4 आतंकी गंभीर रूप से घायल हैं।
सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मदद करने वाले दोनों युवकों के पास से एक पिस्टल, दो हैंड ग्रेनेड और 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।
मुठभेड़ शुरू होने से एक दिन पहले कुपवाड़ा के जंगलों में सुरक्षा बलों ने हथियार, गोला-बारूद और मादक पदार्थों का जखीरा बरामद किया था। इसके बाद भी अलग-अलग इलाकों में तलाशी अभियान जारी रहे और आतंकियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई।
पाकिस्तान में पलने वाले आतंकियों ने अब उसकी ही नाक में दम कर दिया है। पाकिस्तान पहले जिन आतंकियों को पाल-पोष रहा था, अब वही उसके लिए काल बन गए हैं। चीन के कई नागरिकों की पाकिस्तान में आतंकी हमले में मौत के बाद अब पाक में चीनी सुरक्षाबल स्वयं उतरना चाहते हैं।
आतंकवाद पर काबू पाने के लिए पाकिस्तान ने बड़ी प्लानिंग की है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में एक बैठक हुई है। बैठक में फैसला लिया गया है कि आतंकवादियों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा।
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस द्वारा आतंकियों के खात्मे के लिए लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। अब इस बात की भी जानकारी सामने आ गई है कि वर्तमान में प्रदेश में कितने आतंकी मौजूद हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़