1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच देर रात मुठभेड़, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच देर रात मुठभेड़, ऑपरेशन जारी

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 01, 2025 06:43 am IST,  Updated : Apr 01, 2025 07:24 am IST

देर रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, यह मुठभेड़ अभी भी जारी है। बता दें कि, यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में तलाशी अभियान के दौरान शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि जंगल में तीन आतंकवादी छुपे हुए हैं और जब तक उन्हें मार नहीं गिराया जाता तब तक ये मुठभेड़ चलती रहेगी।

जम्मू-कश्मीर में हुआ...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में हुआ आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ Image Source : INDIA TV

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार रात तलाशी अभियान के दौरान पुलिस की एक टीम पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। मिल रही जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि जिले में रामकोट क्षेत्र के पंजतीर्थी में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। पिछले आठ दिनों में इस क्षेत्र में सुरक्षाबलों का आतंकवादियों से यह तीसरी बार आमना-सामना हुआ है। सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ के मद्देनजर रात में घेराबंदी कर दी गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जंगल में फंसे तीनों आतंकवादी भाग न सकें। 

जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल समर्पित

इससे पहले दिन में उपमहानिरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने कहा था कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि अंतिम आतंकवादी का सफाया नहीं कर दिया जाता। उन्होंने सीमा के निकट रहने वाले लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का आग्रह किया। शर्मा ने रियासी में संवाददाताओं से कहा था, ‘‘अभियान जारी है और जब तक एक भी आतंकवादी बचा है, तब तक जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने मिशन में लगी रहेगी। हमारा बल आतंकवाद को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है।’’

 

कठुआ के सान्याल क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में मारे गए थे दो आतंकवादी

सुरक्षाबलों ने हवाई निगरानी और खोजी कुत्तों की मदद से तीनों की तलाश तेज कर दी है। गत 27 मार्च को कठुआ के सान्याल क्षेत्र में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे और चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस दौरान एक पुलिस उपाधीक्षक सहित तीन अन्य घायल हो गए थे। इससे पहले 23 मार्च को, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नर्सरी इलाके में आतंकवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, लेकिन आतंकवादी भाग निकले थे। 

ये भी पढ़ें:

कठुआ में पुलिस टीम पर आतंकियों ने की गोलीबारी, इलाके की हुई घेराबंदी

कठुआ एनकाउंटर में शहीद जवानों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल ने किया वादा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।