1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुकर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर बार-बार किया रेप, 15 साल के लड़के ने की 50 वर्षीय अधेड़ की हत्या

कुकर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर बार-बार किया रेप, 15 साल के लड़के ने की 50 वर्षीय अधेड़ की हत्या

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 26, 2024 07:57 pm IST,  Updated : May 26, 2024 07:57 pm IST

वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर अधेड़ ने कई बार लड़के के साथ कुकर्म किया। अंत में परेशान होकर लड़के ने 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी।

File Photo- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 15 साल के एक लड़के ने 50 वर्षीय अधेड़ की हत्या कर दी। लड़के का आरोप है कि मृतक ने उसके साथ कुकर्म किया था और इसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था। इस बहाने उसने बार-बार नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म किया। इससे परेशान होकर लड़के ने अधेड़ की हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस  ने मृतक का टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने पूरे मामले की जानकारी दी है। मृतक का शव 19 मई को शाहपुर थाना क्षेत्र में स्थित उसके गांव में एक बंद कमरे में मिला था। कमरे के बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। आरोपी लड़के को गिरफ्तार करने के बाद उसकी बताई गई जगह से हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार और मृतक का फोन बरामद किया गया है।

चार महीने से कर रहा था कुकर्म

आरोपी लड़के ने बताया कि चार महीने पहले मृतक उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था और डराकर उसके साथ गलत काम किया था। इसकी वीडियो भी बना ली थी। इसी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करता था और लगातार उसके साथ कुकर्म किया। एक दिन मृतक के बीवी और बच्चे घर पर नहीं थे। ऐसे में उसने लड़के को घर पर बुलाया और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की। ऐसे में लड़के ने पास रखे दाव (एक तरह का तलवारनुमा हथियार) से मृतक के सिर पर कई वार किए और उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद छिपाया हथियार

हत्या के बाद आरोपी लड़के ने हथियार और अपने हाथ पैर धोए। इसके बाद दबे पांव सीढ़ियों के रास्ते घर से बाहर आ गया। उसने दांव से मृतक का फोन तोड़ दिया और दोनों चीजें मस्जिद के सामने खंडहर में छिपा दीं। आरोपी की बताई जगह पर पुलिस ने दोनों चीजें बरामद कर ली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।