1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 IAS अधिकारियों का तबादला; कई जिलों के DM बदले

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 IAS अधिकारियों का तबादला; कई जिलों के DM बदले

 Written By: Amar Deep
 Published : Jan 30, 2024 08:41 am IST,  Updated : Jan 30, 2024 08:41 am IST

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। यूपी में 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके तहत कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।

यूपी में 19 IAS अधिकारियों का तबादला।- India TV Hindi
यूपी में 19 IAS अधिकारियों का तबादला। Image Source : FILE

लखनऊ: यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां 19 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वहीं कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदल गए हैं। प्रदेश सरकार ने देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादले का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत 8 जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं, जबकि कई अन्य आईएएस अधिकारियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

8 जिलों के बदले डीएम

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रदेश सरकार ने 8 जिलों के डीएम को बदल दिया है। इसमें बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। वहीं गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है, जबकि अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को गाजियाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है।

गाजियाबाद और रामपुर के DM बदले

इनके अलावा रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। वहीं फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। बता दें कि गाजियाबाद और रामपुर के डीएम तीन सालों से एक ही जगह पर बने हुए थे। ऐसे में चुनाव आयोग के निर्देश पर इनका तबादला किया गया है। 

इन अधिकारियों का भी तबादला

वहीं आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जौनपुर के जिलाधिकारी नुज झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद को अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही राज्य संपत्ति अधिकारी वीके सिंह को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- 

ढाई साल के मासूम पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, पैर पकड़कर 150 फुट घसीटा... CCTV में कैद हुई घटना

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र ने Video जारी कर शिक्षकों पर अश्लीलता का लगाया आरोप; भड़के छात्रों ने की नारेबाजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।