उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में समलैंगिकता को लेकर आत्महत्या के प्रयास का बड़ी ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र मे समलैंगिकता का एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें अपनी महिला मित्र के साथ रहने से रोकने पर बौखलाई महिला ने सुखनई नदी में छलांग लगा दी।
इस पूरी घटना को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, महिला किशोरी के साथ मऊरानीपुर आई हुई थी। इस बीच किशोरी के परिजन उसे वापस लेने के लिए मऊरानीपुर आ पहुंचे। इसके बाद किशोरी मित्र से अलग होने की बात पर बौखलाई महिला ने नदी में छलांग लगा दी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए को मऊरानीपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला द्वारा सुखनई नदी में छलांग लगाने की सूचना पुलिस को मिली थी। घटना की खबर मिलने के बाद बहुत त्वरित कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल धीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में कूद गए। साहसी कांस्टेबल ने तैरकर महिला को जैसे तैसे नदी से बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर की नई बस्ती निवासी सुधा राय (उम्र 32 वर्ष) यूपी के नोएडा में काम करती थी और वहीं वह एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ संपर्क में आई जिसके बाद दोनों के बीच घनिष्ठता बहुत अधिक बढ़ गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का कहना है कि वह अपनी मित्र के बिना नहीं रह सकती है।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: झोले में लाश लेकर डीएम ऑफिस पहुंचा पिता, बोला- 'बच्चे को जिंदा करो या दोषियों पर कार्रवाई करो'
सोनभद्र: ट्रक की चेसिस में घुसा विशालकाय अजगर, डरा हुआ ड्राइवर ट्रक लेकर पहुंचा वन विभाग के ऑफिस
संपादक की पसंद