1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अंबेडकर नगर में UP STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया, डकैती और हत्या के मामलों में चल रहा था फरार

अंबेडकर नगर में UP STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया, डकैती और हत्या के मामलों में चल रहा था फरार

 Reported By: Ruchi Kumar Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 07, 2026 10:54 am IST,  Updated : Jul 07, 2026 10:54 am IST

यूपी के अंबेडकर नगर में यूपी एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ी कामयाबी मिली है और एक इनामी बदमाश मारा गया है।

Ambedkar Nagar- India TV Hindi
अंबेडकर नगर में UP STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़ Image Source : REPORTER INPUT

अंबेडकर नगर: यूपी के अंबेडकर नगर में यूपी एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया है। मृत बदमाश डकैती और हत्या के मामलों में फरार चल रहा था। मृतक बदमाश की पहचान आसिफ उर्फ विक्की के रूप में हुई है। वह मजहर मकनपुर थाना बिल्लौर कानपुर नगर का निवासी थी।

क्या है पूरा मामला?

7 जुलाई को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट की टीम से थाना  बिवाना  जनपद अम्बेडकरनगर क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक बदमाश आसिफ कई मामलों में वांछित था। आसिफ, साल 2014 के थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के घर में बंधक बनाकर डकैती डालने और परिवार के 5 सदस्यों की धारदार हथियार से मार कर मरणासन्न करते हुए दो लोगों की हत्या की घटना में वांछित चल रहा था। उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित हो रखा था।  मौके से 32 बोर की पिस्टल, 12 बोर की पौनिया, भारी मात्रा में कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

आसिफ अपने गैंग के साथ घरों में बंधक बनाकर डकैती डालता था और विरोध होने पर हत्या कर देता था। इस पर डकैती एवं डकैती के साथ हत्या सहित कुल 21 से अधिक केस यूपी, हरियाणा और राजस्थान में दर्ज हैं।

किन घटनाओं में बांछित चल रहा था बदमाश?

  • 19-10-2013 को थाना कोतवाली देहात जिला सुल्तानपुर में अपने गैंग के 10 सदस्यों के साथ घर में घुसकर हत्या करके डकैती डालना।
  • वर्ष 2014 में थाना शाहगंज जौनपुर में अपने साथियों के साथ घर में बंधक बनाकर लाखों रुपए के जेवरात एवं कैश लूट लेना और डकैती के दौरान परिवार के 5 लोगों को धारदार हथियार से मरणासन्न कर देना, जिसमें स्वाति और सुमन की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
  • दिनांक 15-8-2015 को थाना कोखराज कौशांबी में गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर घर में डकैती डालना और वादी अवनि कुमार टैगोर के माता पिता की डकैती के दौरान हत्या कर देना।
  • दिनांक 19-8-2015 को थाना छपार मुज़्ज़फर नगर क्षेत्र में अपने 10 साथियों के साथ वादी महावीर सिंह के घर में घुसकर बंधक बनाकर  डकैती डालना और वादी की पुत्रवधू को धारदार हथियार से घायल करके मरणासन्न कर देना। उसी रात इसके अलावा पांच अन्य घरों में भी घुस कर डकैती डालना।
  • दिनांक 13-1-2021 को थाना रसूलवाद, कानपुर देहात में रेशमा के पति तासीम की हत्या कर देना।

ये भी पढ़ें- 

यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स को मिली बड़ी सफलता, एक हफ्ते में 2 बड़े शूटर्स को मुठभेड़ में मार गिराया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।