1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदमाशों की रानी 'रीनू' ने पुलिस को खूब छकाया, कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं लगी हाथ, भागम-भाग का Video आया सामने

बदमाशों की रानी 'रीनू' ने पुलिस को खूब छकाया, कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं लगी हाथ, भागम-भाग का Video आया सामने

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 04, 2025 07:28 am IST,  Updated : Aug 04, 2025 07:28 am IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 20 हजार की इनामी महिला बदमाश को जब पुलिस पकड़ने गई तो वह फरार हो गई। इस दौरान इस महिला बदमाश ने पुलिस को खूब छकाया। करीब 1 किलोमीटर तक पुलिस ने दौड़कर इनामी महिला बदमाश के एक साथी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की, लेकिन महिला बदमाश पुलिस से बचकर निकलने में कामयाब रही।

फरार महिला बदमाश रानी रीनू- India TV Hindi
फरार महिला बदमाश रानी रीनू Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के जनपद हापुड़ से बदमाश के पीछे दौड़ती हुई पुलिस का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आगे-आगे कुछ लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं तो पीछे-पीछे पुलिस की वर्दी में एक सब इंस्पेक्टर भी दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। 20 हजार की इनामी महिला बदमाश को पकड़ने के लिए हापुड़ पुलिस दबिश देने गई थी। पुलिस की दबिश के दौरान की गई मशक्कत का यह वीडियो एक स्थानीय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

महिला बदमाश पर घोषित था 20 हजार का इनाम

दरअसल, हापुड़ पुलिस द्वारा 2 जुलाई को हापुड़ की शातिर ठग रानी सहित पांच शातिर बदमाशों की सूची जारी करते हुए उन पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था। इन शातिर बदमाशों में शामिल ठग रानी रीनू उर्फ रेनू पुत्री इंद्रपाल का नाम भी शामिल है, जो जनपद हापुड़ की ही रहने वाली है। इस शातिर महिला अपराधी ने लोगों से धोखाधड़ी करके फर्जी बैनामे आदि से रुपये ठग लेने के अनेक अपराधों को अंजाम दिया है। धोखाधड़ी करके ठगी करने सहित कई अन्य गंभीर अपराधों के आरोप में करीब आधा दर्जन मुकदमे इस शातिर ठग रानी पर दर्ज हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

CCTV कैमरे में आगे-आगे बदमाश और पीछे-पीछे पुलिस आई नजर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शातिर ठग रानी रीनू को पकड़ने के लिए हापुड़ नगर कोतवाली की पुलिस ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दबिश दी थी। दबिश के दौरान महिला बदमाश रीनू और उसका साथी शनि पुलिस को अपनी ओर आता देख मौके से भाग रहे थे। इस दौरान एक सार्वजनिक क्षेत्र में लगे हुए CCTV कैमरे में आगे-आगे बदमाश और पीछे-पीछे दौड़ते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो रिकॉर्ड हो गया। कुछ ही देर बाद शातिर महिला बदमाश मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई, लेकिन उसका साथी सनी पुलिस से नहीं बच सका, जिसको करीब 1 किलोमीटर दौड़ने के बाद पुलिस ने पीछा करके गिरफ्तार कर लिया।

महिला बदमाश का साथी हुआ गिरफ्तार

सामने आई सीसीटीवी फुटेज में आगे-आगे बदमाश सनि दौड़ता दिख रहा है, तो वहीं पीछे-पीछे हापुड़ कोतवाली में तैनात दरोगा रनजीत सिंह बदमाश का पीछा करते दिख रहे हैं। पुलिसकर्मी भागते हुए अपनी कार्य योजना बनाते हुए भी वीडियो में दिख रहे हैं। बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी करने का इशारा करते हुए अपने अन्य साथियों के साथ पुलिस बदमाश का पीछा कर रही थी। लेकिन शातिर ठग रानी रीनू इस बार भी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गई, जबकि उसके साथी सनी को पुलिस ने दबोच लिया, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

(हापुड़ से निशांक शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

प्रेमजाल, धर्म परिवर्तन और गैंगरेप... कौशांबी में युवती से हैवानियत का सनसनीखेज मामला आया सामने

यूपी: मंदिर में नागा साधु का आतंक, पुजारी पर फरसे से हमला किया, प्राइवेट पार्ट पर भी किए वार, VIDEO वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।