1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी की एक गोशाला में कुछ ही घंटों में 11 गायों की मौत, जेसीबी से शवों को गुपचुप दफनाने का आरोप

यूपी की एक गोशाला में कुछ ही घंटों में 11 गायों की मौत, जेसीबी से शवों को गुपचुप दफनाने का आरोप

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 17, 2023 07:05 am IST,  Updated : Jul 17, 2023 07:08 am IST

आगरा की एक गोशाला में एक ही दिन में 11 गायों की मौत हो गई। इसे लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला के कर्मचारी गायों की मौत होने के बाद जेसीबी की मदद से शवों को गुपचुप दफनाने का प्रयास कर रहे थे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के आगरा की एक गोशाला में एक ही दिन में 11 गायों की मौत हो गई। मामले में प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। आगरा प्रशासन के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। 

क्या है ग्रामीणों का आरोप?

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पिनाहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुकथरी की सरकारी गोशाला में पिछले एक महीने से गायों को पर्याप्त चारा-पानी नहीं मिल रहा है और इन 11 गायों की मौत भूख-प्यास के कारण हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला के कर्मचारी गायों की मौत होने के बाद जेसीबी की मदद से शवों को गुपचुप दफनाने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों से इस घटना की सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारियों और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। 

कर्मचारियों को लगी फटकार

उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार अग्रवाल और पशु चिकित्सा अधिकारी, पिनाहट शिवांगी दुबे ने गोशाला का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए गायों के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था करने को कहा। अग्रवाल ने कहा कि मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।