1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 2024 में अमेठी में फिर राहुल गांधी vs स्मृति ईरानी, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने किया ऐलान

2024 में अमेठी में फिर राहुल गांधी vs स्मृति ईरानी, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने किया ऐलान

 Published : Nov 22, 2023 06:47 am IST,  Updated : Nov 22, 2023 06:47 am IST

2019 के संसदीय चुनाव में कांग्रेस को अमेठी में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। राहुल गांधी अमेठी सीट पर भाजपा की स्मृति ईरानी से 55,000 से अधिक मतों के अंतर से हार गए थे।

smriti irani rahul gandhi- India TV Hindi
स्मृति ईरानी और राहुल गांधी Image Source : PTI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में अपने पिछले अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, एक शीर्ष नेता ने यहां मंगलवार को यह बात कही। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दोहराया कि गांधी परिवार पीढ़ियों से अमेठी के लोगों के लिए बहुत मेहनत करता रहा है और राहुल जी निश्चित रूप से 2024 के चुनाव में इस सीट से चुनाव लड़ेंगे।

55,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हारे थे राहुल

2019 के संसदीय चुनाव में कांग्रेस को यहां शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। राहुल गांधी अमेठी सीट पर भाजपा की स्मृति ईरानी से 55,000 से अधिक मतों के अंतर से हार गए थे। हालांकि, वह केरल की वायनाड सीट 4.31 लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीतेे थे और पहली बार दक्षिण भारत से गहरा नाता जोड़ लिया था।

यह दूसरी बार है, जब अजय राय ने राहुल गांधी के अपने पुराने गढ़ अमेठी लौटने की संभावना जताई है। इससे पहले अगस्त में उन्‍होंने लखनऊ में ऐसा ही बयान दिया था।

'राम सबके हैं, सिर्फ भाजपा के नहीं'

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ और अन्य लोगों के साथ अजय राय ने राम मंदिर के उद्घाटन को एक राजनीतिक कार्यक्रम में बदलकर इसे भुनाने की कोशिश के लिए केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा, ''राम मंदिर का निर्माण आस्था का विषय है, न कि इसे कोई बड़ा आयोजन बना दिया जाए। यदि राम के प्रति आस्‍था हो तो एक दीपक और एक फूल भी पर्याप्त है। चुनावी वर्ष में लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए भाजपा यह सब कर रही है। राम सबके हैं, सिर्फ भाजपा के नहीं।”

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।