1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव का बड़ा बयान-अपने गठबंधन के साथ सभी 80 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव का बड़ा बयान-अपने गठबंधन के साथ सभी 80 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Mar 04, 2023 08:45 pm IST,  Updated : Mar 04, 2023 08:45 pm IST

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। कहा है कि हम अपने गठबंधन के साथियों के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

akhilesh yadav big statement- India TV Hindi
अखिलेश यादव का बड़ा बयान Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने कहा है कि समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने गठबंधन के साथियों के साथ सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शनिवार को आजमगढ़ में मीडिया के साथ बातचीत में अखिलेश ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव हमारी पार्टी ने बड़े अंतर से जीता है। भाजपा अभी तक मैनपुरी चुनाव के हार का आकलन नहीं कर पाई है। लोकसभा का चुनाव हम अपने गठबंधन के साथियों के साथ सभी 80 सीटों पर लड़ेंगे।

भाजपा पर बोला हमला

उन्होंने कहा कि भाजपा को मैनपुरी में करारी हार इसलिए मिली क्योंकि उसके पास महंगाई, बेरोजगारी और किसान की आय दोगुनी करने के वादे पर जवाब देने के लिए कुछ भी नहीं है। भाजपा ने हर चीज में महंगाई कर दी है। दूध महंगा हो गया। परिवहन महंगा हो गया। गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ा दिये गए है। बिजली महंगी होने जा रही है। सरकार बताये कि इन सबका मुनाफा कहां जा रहा है। भाजपा वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनाने का सपना दिखा रही है, लेकिन यह नहीं बता रही है कि उसके लिए जीडीपी की विकास दर कितनी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश हर पैरामीटर में पिछड़ गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार माफियाओं को मिट्टी में मिलाने की बात करती है लेकिन यह बताए कि टॉप टेन और टॉप 100 अपराधियों की सूची क्यों नहीं जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। नोटबंदी फेल हो चुकी है। भाजपा के तमाम नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है और कई जगह नोटों के साथ पकड़े जा रहे हैं।

अग्निवीर योजना को बताया धोखा 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौजवानों को धोखा दिया है। उसने नौकरी और रोजगार नहीं दिया। नौजवान 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे नहीं तो भाजपा अग्निवीर जैसी आधी अधूरी नौकरी देगी। निजीकरण करेगी और आउटसोर्सिंग को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि हमारा नौजवान वर्दी पहन कर देश की सेवा करना चाहता है। आधी अधूरी नौकरी नहीं चाहता है। नौजवानों को एक होकर देश और समाज को बचाने के लिए भाजपा को हटाना होगा।

ये भी पढ़ें:

'यूपी में बुलडोजर चलता रहेगा, माफिया पनपेगा तो मिट्टी में मिला देंगे', योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण का बयान

मेघालय: तय हो गई तारीख, 7 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे कोनराड संगमा, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।