1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं हत्याकांड को लेकर अखिलेश यादव ने साधा BJP पर निशाना, कहा- अगर पुलिस पहले से काम करती तो...

बदायूं हत्याकांड को लेकर अखिलेश यादव ने साधा BJP पर निशाना, कहा- अगर पुलिस पहले से काम करती तो...

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 20, 2024 02:17 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 03:04 pm IST

यूपी के बदायूं में हुए मर्डर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि एनकाउंटर से नाकामी नहीं छुपेगी। बीजेपी 400 पार का नारा दे रही है तो जनता नारा दे रही है चार सौ हार का।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
अखिलेश यादव Image Source : PTI

बदायूं: यूपी के बदायूं में हुए छोटे बच्चों के कत्ल के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा, 'कल की घटना से साबित हो गया है कि जीरो टॉलरेंस वालों की पॉलिसी जीरो हो गई है। बीजेपी वाले हर घटना का पॉलिटिकल लाभ उठाना चाहते हैं। अगर पुलिस पहले से काम करती तो दो भाइयों की जान बच जाती,दो भाइयों की जान तो चली गई।'

अखिलेश ने कहा, 'एनकाउंटर से नाकामी नहीं छुपेगी। बीजेपी 400 पार का नारा दे रही है तो जनता नारा दे रही है चार सौ हार का। किसान और मजदूर परेशान है। महंगाई बढ़ी है और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है।'

क्या है पूरा मामला?

बदायूं में दो बच्चों की हत्या ने सभी को हैरान कर दिया है। किसी के घर में घुसकर और छत पर जाकर बच्चों की हत्या ने लोगों के मन में कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। साजिद नाम के शख्स पर पड़ोसी विनोद के घर में जाकर उसके दो बच्चों आयुष और आहान की खौफनाक तरीके से हत्या का आरोप है। आरोपी साजिद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। वहीं, इस हमले में परिवार का तीसरा बच्चा पीयूष घायल हो गया है। अब पीयूष ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। 

किस मकसद से घर में घुसा था साजिद?

पीड़ित परिवार का कहना है साजिद उनके घर के अंदर आया और 5000 रुपए मांगे कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है और अस्पताल में है। बच्चों की मां संगीता ने अपने पति विनोद को कॉल किया तो उन्होंने कहा- पड़ोसी है दे दो 5000 कल दे देगा। इसके बाद साजिद से चाय का पूछा गया तो उसने हामी भरी और कहा कि अस्पताल जाने में एक-दो घंटे हैं।

आरोपी साजिद ने घर के बड़े बेटे आयुष को कहा कि मम्मी का पार्लर दिखा दो। वह उसे पार्लर के फर्स्ट फ्लोर और फिर दूसरे फ्लोर पर ले गया। उसने लाइट बंद की और आयुष को चाकू से काटकर मार डाला। तभी छोटा बेटा आहान पानी लेकर ऊपर गया। साजिद ने उसे भी पकड़ा और मार डाला।

इस भयानक हत्याकांड में पीड़ित परिवार के छोटे बच्चे पीयूष की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी साजिद ने छोटे बच्चे पीयूष पर भी हमले की कोशिश की। इस हमले में पीयूष को थप्पड़ लगा और अंगूठे में चाकू भी लगा। इसके बाद जैसे-तैसे पीयूष ने वहां से भागकर दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी घर के जीने में चाकू लेकर थोड़ी देर खड़ा रहा, फिर वहां से भाग गया। पीयूष ने कहा कि हम तो उनके यहां कटिंग कराने जाते थे, कहते थे कि भैया बाल काट दो। 

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूछा- समन पर पेश क्यों नहीं हो रहे केजरीवाल? वकील ने दिया ये जवाब 

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में भगवान चारभुजा नाथ की शोभायात्रा पर पथराव के बाद तनाव,  समुदाय विशेष पर लगे आरोप, एक की मौत की खबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।