1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना, उठाए ये सवाल

यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना, उठाए ये सवाल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 10, 2024 10:43 am IST,  Updated : Jul 10, 2024 10:45 am IST

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस हादसे को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इस हादसे के लिए बीजेपी सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
अखिलेश यादव Image Source : FILE

लखनऊ: यूपी के उन्नाव में बड़ा हादसा हुआ है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में डबल डेकर बस और दूध के कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बस सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 लोग घायल भी हैं। ये बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी। 

अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना 

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस हादसे के लिए बीजेपी सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। अखिलेश ने कहा कि ये जांच का विषय है। अखिलेश ने यूपी सरकार से कुछ सवाल भी खड़े किए हैं।

अखिलेश ने पूछे ये सवाल-

  • एक्सप्रेसवे पर विशेष पार्किंग जोन की व्यवस्था होते हुए भी, कोई वाहन बीच रास्ते में क्यों खड़ा हुआ था। 
  • CCTV के लगे रहने के बावजूद खड़े वाहन की निगरानी में चूक कैसे हुई। क्या CCTV काम नहीं कर रहे थे। 
  • ⁠हाई-वे पुलिस कहां थी, क्या नियमित पेट्रोलिंग नहीं हो रही थी। 
  • ⁠इस हादसे के बाद हाईवे एम्बुलेंस सर्विस कितनी देर में पहुंची और हताहतों के संबंध में उसकी भूमिका क्या रही। 
  • यदि गाड़ी ख़राब होने के कारण खड़ी थी, तो उसे टोइंग सहायता क्यों नहीं पहुंची।
  • ⁠एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन करोड़ों रुपए लिए जाते हैं, वो पैसा एक्सप्रेसवे के व्यवस्थापन और प्रबंधन में न लगकर, क्या कहीं और जा रहा है। 
  • बीजेपी सरकार इन प्रश्नों का सिलसिलेवार उत्तर दे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।