1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अगर वोट देने से रोका तो...अखिलेश यादव ने भाजपा को दी चेतावनी, लोगों से की ये अपील

अगर वोट देने से रोका तो...अखिलेश यादव ने भाजपा को दी चेतावनी, लोगों से की ये अपील

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 13, 2024 07:53 am IST,  Updated : May 13, 2024 07:53 am IST

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चौथे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर आज मतदान किया जा रहा है। यूपी की 13 सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है। इस बीच अखिलेश यादव ने भाजपा को चेतावनी दी है।

Akhilesh Yadav warned BJP said If voters are stopped from voting then its a crime- India TV Hindi
अखिलेश यादव ने भाजपा को दी चेतावनी Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024  के मद्देनजर 13 मई को चौथे चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। वहीं यूपी की 13 लोकसभा सीटों के लिए भी आज मतदान किया जा रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा के लिए चेतावनी जारी की है। दरअसल अखिलेश यादव ने भाजपा को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि भाजपा जनता के रास्ते में न आए, वोट डालने से किसी को न रोके। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश यादव ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर भाजपा को चेतावनी दी है। 

भाजपा को अखिलेश यादव ने दी चेतावनी

सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश यादव ने लिखा, 'भाजपा को चेतावनी है कि वो जनता के रास्ते में न आए। वोटर को वोट डालने से रोकना भी एक अपराध हैं।  भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके लोगों को वोट डालने से रोकने का जो षड्यंत्र कर रही है, उसके बारे में जनता को पता चल गया है। भाजपाई असामाजिक तत्व की तरह हिंसा पर उतारू हैं।  सपा के समर्थक हर ज़ुल्म और हिंसा सहकर भी अपना वोट डालेंगे। कल जब कन्नौज और बाक़ी सभी सीटों पर दसों लाख लोग भाजपा को हराने निकलेंगे, तो देखते हैं भाजपा कितना दल-बल लगाकर कितनों को रोक पाती है।' 

वोटरों से अखिलेश यादव ने की अपील

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा के चुनावी घपलों की पोल खुल चुकी है, और भाजपा के अंदर आपस में ही आरोप-प्रत्यारोपण का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा चुनाव बुरी तरह हार रही है। इसीलिए जो कुछ लोग डर या लालच की वजह से भाजपा का साथ दे भी रहे थे, वो भी जनता का आक्रोश देखकर पीछे हट गये हैं। जनता गुप्त तरह से अपराधी प्रवृत्ति के लोगों और बेईमान अधिकारियों के वीडियो और नाम-फ़ोटो लेने को तैयार बैठी है। सरकार बदलते ही सबको चिन्हित करके, उन सबको उनके अपराध की सज़ा दी जाएगी। जनता की जान की दुश्मन बनी भाजपा सरकार का साथ देने वाले ऐसे लोग अपने ही लोगों को मुँह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। बेखौफ वोट डालने बाहर आएं, और इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी, कांग्रेस व अन्य प्रत्याशियों को जिताएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।