1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 20 वर्षीय युवक ने 35 साल की महिला से शादी से इंकार पर दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, गिरने का LIVE वीडियो वायरल

20 वर्षीय युवक ने 35 साल की महिला से शादी से इंकार पर दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, गिरने का LIVE वीडियो वायरल

 Published : Mar 06, 2026 06:39 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 06:53 pm IST

दूसरी मंजिल से युवक के गिरने के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक का इलाज चल रहा है।

दूसरी मंजिल से गिरा युवक- India TV Hindi
दूसरी मंजिल से गिरा युवक Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्याम नगर में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में आकर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना का लाइव वीडियो पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अपने से 15 साल बड़ी महिला से हुआ प्यार

बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय युवक को अपने से करीब 15 साल बड़ी 35 वर्षीय महिला से प्रेम हो गया था। युवक महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार और महिला ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया।

इलाके में मच गया हड़कंप

आरोप है कि शादी से इंकार के बाद युवक ने भावावेश में आकर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घर एवं मुहल्ले के लोग घटना स्थल पर पहुंचे, पीड़ित युवक को अस्पताल लेकर गए।

जबरदस्ती शादी का दबाव बन रहा पीड़ित लड़का

वहीं, लड़की के पिता का कहना है कि लड़का जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था। जबकि वह और उनकी बेटी इस शादी के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं, लड़का पक्ष भी लड़के को समझाने में लगा हुआ है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस भी पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

अलीगढ़ से प्रदीप की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।