1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अतीक अहमद की सीक्रेट चिट्ठी में क्या है? हत्या के बाद चीफ जस्टिस और सीएम योगी के पास पहुंचेगी

अतीक अहमद की सीक्रेट चिट्ठी में क्या है? हत्या के बाद चीफ जस्टिस और सीएम योगी के पास पहुंचेगी

 Published : Apr 18, 2023 01:37 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 01:37 pm IST

अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने बताया, ‘‘अतीक अहमद ने कहा था कि यदि उनके साथ कोई दुर्घटना होती है या उनकी हत्या होती है तो बंद लिफाफे में एक चिट्ठी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास जाएगी।’’

माफिया अतीक अहमद की लाइव टीवी पर हुई थी हत्या- India TV Hindi
माफिया अतीक अहमद की लाइव टीवी पर हुई थी हत्या Image Source : PTI

माफिया अतीक अहमद की एक चिट्ठी बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास भेजी जा रही है। अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की है। वकील विजय मिश्रा ने बताया, ‘‘अतीक अहमद ने कहा था कि यदि उनके साथ कोई दुर्घटना होती है या उनकी हत्या होती है तो बंद लिफाफे में एक चिट्ठी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास जाएगी।’’  उन्होंने कहा, ‘‘वह चिट्ठी न तो मेरे पास है और न ही मेरे द्वारा भेजी जा रही है।"

"चिट्ठी दूसरी जगह रखी गई थी और कोई और भेज रहा है"

अतीक अहमद के वकील ने कहा कि वह चिट्ठी कहीं और रखी गई थी और किसी और व्यक्ति द्वारा भेजी जा रही है। इस चिट्ठी में क्या लिखा है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।’’ बता दें कि शनिवार की रात शाहगंज थानाक्षेत्र में मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय के भीतर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्या उस समय की गई जब अतीक और अशरफ पुलिस हिरासत में मेडिकल जांच के लिए अस्पताल के भीतर दाखिल हो रहे थे। 

अतीक पत्नी ने भी सीएम योगी को लिखी थी चिट्ठी
बता दें कि इससे पहले अतीक की पत्नी शाइस्ता की भी एक चिट्ठी सामने आई थी, जो उसने उमेश पाल की हत्या के बाद 27 फरवरी को लिखी थी। इस चिट्टी में शाइस्ता ने अपने पति अतीक और देवर अशरफ की हत्या की साज़िश की बात लिखी थी। शाइस्ता ने इस लेटर में लिखा था कि पुलिस रिमांड में हत्या की साज़िश रची गई है। शाइस्ता ने लिखा था कि पुलिस के बड़े-बड़े अफसरों ने अतीक और अशरफ की सुपारी ले रखी है। वो रिमांड के बहाने जेल से अतीक और असरफ को बहार निकलवाएंगे और फिर उनका मर्डर करा देंगे।

ये भी पढ़ें-

"अगले 15 दिनों में दिल्ली और महाराष्ट्र में होंगे दो बड़े राजनीतिक विस्फोट", सुप्रिया सुले के बयान से मची खलबली

अतीक अहमद की व्हाट्सऐप चैट आई सामने, जेल से चलाता था वसूली रैकेट, पढ़ें पूरी चैट
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।