1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जल्द पकड़े जाएंगे गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन ! सीएम योगी ने पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ की मीटिंग

जल्द पकड़े जाएंगे गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन ! सीएम योगी ने पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ की मीटिंग

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 19, 2023 11:44 am IST,  Updated : Apr 19, 2023 02:59 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ ही प्रयागराज पुलिस के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की। इस मीटिंग में उन्होंने गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन से जुड़े मामलों में जल्द एक्शन की बात कही।

शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम- India TV Hindi
शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम Image Source : फाइल फोटो

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक मीटिंग की। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री के अलावा एसटीएफ चीफ अमिताभ यश, स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार के साथ प्रयागराज के पुलिस अधिकारी जुड़े हुए थे। इस मीटिंग में अतीक और अशरफ के कातिलों की रिमांड के साथ ही गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन से जुड़े मामलों में जल्द एक्शन की बात कही गई है।

पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी

बता दें कि आज अतीक और अशरफ के कातिलों की प्रयागराज सीजेएम कोर्ट में पेशी हुई। तीनों शूटरों की पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी है। कोर्ट ने रिमांड मंजूर कर ली है लेकिन यह रिमांड कितने दिनों की होगी इस पर ऑर्डर आना बाकी है। वहीं गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीम पूरी कोशिश कर रही है।

बार-बार लोकेशन बदल रहा है गुड्डू

गुड्डू मुस्लिम कई बार पुलिस की चंगुल में आते-आते रह गया।  गुड्डू बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है। गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख का इनाम है। प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के दौरान बम फेंकते हुए गुड्डू मुस्लिम की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई थी। 

शाइस्ता की तलाश में छापे

अशरफ़ के ससुराल मारियाडीह में शाइस्ता के होने का सुराग मिलने के बाद पुलिस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रही है। कौशांबी में भी पुलिस ने छापे मारे थे लेकिन शाइस्ता हर बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब रही है। शाइस्ता के मायके वाले भी अतीक की मौत के बाद घर छोड़कर फरार हो गए हैं। एसटीएफ की टीम हर उस ठिकाने को खंगालने में जुटी है जहां शाइस्ता के होने का शक है। इसके साथ ही पुलिस उन लोगों को भी चिन्हित करने का प्रयास कर रही है जो लोग शाइस्ता की मदद कर रहे हैं।

पढ़ें:-

अतीक-अशरफ के मर्डर की स्क्रिप्ट पहले से तैयार थी? जानिए क्या बोले मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी

अतीक-अशरफ की हत्या से पहले भी जिगाना पिस्टल से चली हैं गोलियां, चित्रकूट जेल गैंगवार में हुआ था इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।