1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जयमाल में 20-20 रुपये के नोट नहीं गिन पाया दूल्हा... दुल्हन ने लिया ऐसा फैसला सभी कर रहे तारीफ

जयमाल में 20-20 रुपये के नोट नहीं गिन पाया दूल्हा... दुल्हन ने लिया ऐसा फैसला सभी कर रहे तारीफ

 Published : Jun 10, 2024 11:53 am IST,  Updated : Jun 10, 2024 11:53 am IST

औरैया जिले में इस बार बारात आने के बाद जयमाल कार्यक्रम के दौरान ही शादी टूट गई। यह शादी दहेज की वजह से नहीं बल्कि वजह कुछ और ही थी जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

एक पुरानी कहावत तो सुनी ही होगी कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नबाब, खेलोगे कूदोगे होंगे खराब... यह कहावत आज सही साबित होती दिखी है यूपी के औरैया जिले में, जहां एक लड़के का दूल्हा बनने का सपना पूरा होते होते रह गया। दरअसल, लड़के की शादी पक्की हुई, शादी में देने वाली रकम भी। सब कुछ ठीक ठाक था लेकिन जब लड़की ने लड़के से रुपये गिनने को कहा तो वह नोट नहीं गिन सका। फिर क्या था लड़की ने तत्काल शादी से मना कर दिया और बारात बिना दुल्हन को साथ लिए वापस लौट गई। इस बात की खबर जैसे ही गांव वालों को लगी तो यह घटना चर्चा की विषय बन गई।

बेरंग लौटी बारात

घटना औरैया जिले के बिधूना तहसील क्षेत्र के रामपुर गांव की है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी की शादी इटावा के भरथना के पास से तय की। 9 तारीख को बारात आनी थी। घर में सभी रिश्तेदार बारात आने का इंतजार कर रहे थे। जब बारात पहुंची तो सभी बारातियों का स्वागत सत्कार धूमधाम से करने में लग गए तभी जयमाला के दौरान दूल्हा 20-20 रुपये के नोट नहीं गिन सका तो दुल्हन को शक हो गया कि वह अनपढ़ है। यह जानकर दुल्हन शादी करने से पीछे हट गई। दुल्हन ने उसे और पैसे गिनने के लिए दिए लेकिन दुल्हा पैसे नहीं गिन सका। इसके बाद लड़की ने तुरंत शादी करने से मना कर दिया।

वहीं, लड़की के इस निर्णय से परिवार एवं रिश्तेदारों द्वारा सही फैसला लेने को सराहा गया। लड़की और लड़के पक्ष के बीच कुछ लोगों ने बैठकर फैसला कराया जहां दोनो पक्षों की सहमति के बाद बिना दुल्हन के बारात लौट गई।

लड़की का भाई क्या बोला?

घटना के बारे में बात करते हुए लड़की के भाई ने बताया, जब पैसे गिनने के लिए लड़के को दिए तो वह 100 रुपये नहीं गिन पाया। उसको 20 का नोट ही नहीं पता तो हम अपनी बहन की शादी ऐसे लड़के से कैसे कर देते। लड़की ताई ने भी फैसले को सही बताते हुए कहा कि लड़के का अभी यह हाल है तो शादी के बाद लड़की का क्या होता। उसकी जिंदगी बरवाद होने से बच गई।

(रिपोर्ट- दीपेंद्र सिंह)

यह भी पढ़ें-

फेसबुक से शुरू हुए प्यार का खौफनाक अंत, शादी के बाद बढ़ने लगा झगड़ा तो मार डाला

शर्मनाक! ससुरालियों ने पेड़ से बांधकर महिला को पीटा, ससुर-देवर पर छेड़खानी का आरोप; मामला दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।