1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या: मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए प्रशासन ने बढ़ाया समय, इतने बजे तक दीदार कर सकेंगे श्रद्धालु

अयोध्या: मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए प्रशासन ने बढ़ाया समय, इतने बजे तक दीदार कर सकेंगे श्रद्धालु

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 24, 2024 11:45 am IST,  Updated : Jan 24, 2024 02:27 pm IST

यूपी के अयोध्या में सभी श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन करवाने के लिए मंदिर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने दर्शन करने के लिए समय को बढ़ा दिया है। पहले दर्शन रात 8 बजे तक ही किए जा सकते थे।

RAMLALA- India TV Hindi
रामलला के दर्शन करने के लिए जमा भीड़ Image Source : PTI

अयोध्या: यूपी के अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी हुई है। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन हो सकें, इसके लिए मंदिर प्रशासन ने दर्शन का समय बढ़ाने का फैसला लिया है। अब श्रद्धालु रात 11 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इससे पहले यह समय शाम 8 बजे तक ही था। सुबह की पाली में दर्शन सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक होंगे।

भीड़ को देखते हुए आज बंद नहीं होगा मंदिर

अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आज मंदिर बंद नहीं होगा और रात 11 बजे तक खुला रहेगा। ये जानकारी यूपी सरकार के सीनियर अधिकारी प्रशांत कुमार और संजय प्रसाद के हवाले से मिली है। भोग के समय 2 बार दर्शन रोका जाएगा, फिर श्रद्वालु मंदिर जा सकेंगे। आज भीड़ नियंत्रण के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था कल से बेहतर है। ट्रस्ट का कहना है कि मोबाइल मंदिर में नही जाएंगे।

रामलला के दर्शन का आज दूसरा दिन

यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला के दर्शन का आज दूसरा दिन है। इस मौके पर भारी संख्या में रामभक्त अपने रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। व्यवस्था में किसी तरह की बाधा ना हो, इसलिए भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मिली जानकारी के मुताबिक, रामभक्तों की सुरक्षा के लिए 8 हजार पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं और 8 मजिस्ट्रेट स्पेसिफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरान स्पेशल बसों और प्राइवेट गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगी है।

आराम से हो रहे रामलला के दर्शन

आज मंदिर की व्यवस्था बहुत ही शानदार है। कल काफी भीड़ थी लेकिन शाम से ही पुलिस ने ऐसी व्यवस्था की, कि  श्रद्धालु बहुत आराम से दर्शन कर रहे हैं। व्हीलचेयर से लेकर हर चीज उपलब्ध है। पूरे मैनेजमेंट के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जा रहे हैं। आज अयोध्या में बहुत ठंड और कोहरा है, लेकिन इसके बावजूद लोग सुबह 3-4 बजे से मंदिर पहुंचने लगे थे और सुबह का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को घंटेभर का भी समय नहीं लगा। 

बड़े अधिकारी व्यवस्था की निगरानी कर रहे

आज डीजीपी खुद अंदर मौजूद हैं। अंदर भी ऐसी ही व्यवस्था है। सिंह द्वार से एंट्री हो रही है और श्रद्धालु दर्शन करके दूसरी तरफ से एग्जिट कर रहे हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए यूपी के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद हैं। 

अयोध्या प्रशासन ने की VIP से अपील

अयोध्या प्रशासन ने अपील की है कि देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य देव भगवान श्री राम लला की एक झलक पाने के लिए उत्सुक होकर अयोध्या धाम आ रहे हैं। ऐसे में वीआईपी और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आग्रह किया जाता है कि वे आगामी 7 से 10 दिनों में अयोध्या धाम की अपनी यात्रा का कार्यक्रम तय करने से पहले स्थानीय प्रशासन, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट या उत्तर प्रदेश सरकार को सूचित करें। यह अग्रिम सूचना सभी संबंधित लोगों की सुविधा और आराम के लिए महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली में पड़ रही भीषण ठंड, ट्रेन और विमान सेवाएं प्रभावित, कई कैंसिल, यात्री हुए परेशान

मध्य प्रदेश: रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के जश्न को लेकर इंदौर में छात्रों के बीच झड़प, एक घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।