1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के जश्न को लेकर इंदौर में छात्रों के बीच झड़प, एक घायल

मध्य प्रदेश: रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के जश्न को लेकर इंदौर में छात्रों के बीच झड़प, एक घायल

 Published : Jan 24, 2024 06:54 am IST,  Updated : Jan 24, 2024 06:54 am IST

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में छात्रों के 2 समूहों के बीच झड़प हुई है। इसमें एक समूह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।

Indore- India TV Hindi
इंदौर में झड़प Image Source : REPRESENTATIVE PIC

इंदौर: अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए इंदौर जिले के महू में दीए जलाने को लेकर बीआर आंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय (ब्रॉस) परिसर में छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई, जिसमें एक छात्र घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

कब हुई घटना?

ये घटना उत्तर प्रदेश में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कुछ घंटों बाद सोमवार रात को हुई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किये हैं। विश्वविद्यालय ने अपनी ओर से मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।

बड़गोंदा थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने बताया माहौल तनावपूर्ण उस समय हो गया जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों का एक समूह परिसर के अंदर दीये प्रज्ज्वलित कर रहा था और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आतिशबाजी कर रहा था, तभी छात्रों के दूसरे समूह के सदस्यों ने परिसर के अंदर इस तरह के कार्यक्रम का विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। 

सोलंकी ने कहा कि घटना में एक छात्र घायल हो गया। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

रामलला के दर्शन को बेताब हुआ जनसैलाब, अब भी लाखों भक्त कतार में, भारी भीड़ के चलते सभी वाहनों की एंट्री पर रोक

'बाबर के काल में मिले घाव ठीक हुए', प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले गृह मंत्री अमित शाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।