अयोध्या से एक लव जेहाद का मामला सामना आया है, जिसमें एक तलाकशुदा महिला ने पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, शादी का झांसा देने, जबरन निकाह कराने और आर्थिक व शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि जिस व्यक्ति ने खुद को फेसबुक पर हिंदू नाम से परिचित कराया था, बाद में उसकी असली पहचान सामने आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस से FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
फेसबुक पर सूरज नाम से युवक ने किया संपर्क
शिकायत के अनुसार, पीड़िता की शादी पहले राम कुमार नामक व्यक्ति से हुई थी, लेकिन साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया। महिला का कहना है कि इसके बाद फेसबुक पर सूरज नाम से एक युवक उसके संपर्क में आया। आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताकर शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर उसके साथ प्रेम संबंध और शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम मुन्ताज है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने कथित तौर पर गुप्त रूप से बनाए गए निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वर्ष 2021 में उस पर निकाह करने का दबाव बनाया।
पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि निकाह के कुछ समय बाद आरोपी विदेश चला गया। इस दौरान आरोपी के पिता और अन्य परिजनों ने उसे धमकाया, शारीरिक शोषण किया और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उस पर गोमांस खाने का दबाव भी बनाया गया।
महिला ने शिकायत में लगाए गंभीर आरोप
महिला ने अपनी शिकायत में आर्थिक शोषण के भी आरोप लगाए हैं। उसके अनुसार, आरोपी पक्ष ने उससे करीब 7 लाख रुपये लिए और कथित तौर पर उसकी जमीन भी अपने नाम करा ली। सबसे गंभीर आरोप उसकी 13 साल की बेटी को लेकर लगाए गए हैं। महिला का दावा है कि उसके पहले पति से जन्मी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई और उस पर भी निकाह के लिए दबाव बनाया गया। पीड़िता ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आशंका जताई है कि आरोपी पक्ष पासपोर्ट बनवा चुका है और यदि समय रहते FIR दर्ज नहीं हुई तो वे देश छोड़कर फरार हो सकते हैं। इसलिए उसने आरोपियों के पासपोर्ट जब्त करने, FIR दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
(रिपोर्ट: अरविंद गुप्ता)
यह भी पढ़ें:
अयोध्या में रिश्तों का कत्ल, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा पति को मौत के घाट