1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं हत्याकांड को लेकर आरोपी की मां का आया बयान, बेटे के एनकाउंटर पर कहा- अंजाम सही हुआ

बदायूं हत्याकांड को लेकर आरोपी की मां का आया बयान, बेटे के एनकाउंटर पर कहा- अंजाम सही हुआ

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 20, 2024 02:47 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 03:05 pm IST

बदायूं में दो मासूम भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई। घर में घुसकर बच्चों की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी साजिद भी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।

हत्यारे की मां का आया बयान- India TV Hindi
हत्यारे की मां का आया बयान Image Source : FILE/IANS

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूम भाइयों की रूंह कंपा देने वाली हत्या ने सभी को हैरान कर दिया है। घर में घुसकर दो नाबालिग बच्चों की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी साजिद भी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। मामले में हत्यारों की मां नाजरीन अपने बेटे साजिद के एनकाउंटर को लेकर कहा कि जैसा गलत किया, उसका अंजाम सही हुआ। साजिद और जावेद की मां नाजरीन ने कहा कि वह दोनों बच्चों की मौत से दुखी हैं। 

"ऐसा क्यों किया, पता नहीं"

उन्होंने कहा, "मेरे बच्चे काफी समय से नाई की दुकान चला रह थे। शाखानू से बदायूं आकर सुबह से बाल कटिंग का काम करते थे। किसी से कोई पुरानी और नई रंजिश भी नहीं थी। घर में भी कोई कलेश नहीं था, फिर ऐसा क्यों किया, पता नहीं।" उन्होंने कहा, "पुलिस ने जो किया है, वह सही है। जो गलत किया था, उसका अंजाम उसे मिला है।" नाजरीन ने कहा, "दूसरे बेटे जावेद की उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि वह कहां पर है।" आरोपी की दादी कुत्तन ने कहा कि इस घटना में जावेद बेकसूर है। साजिद ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। जावेद घर पर मिट्टी खोद रहा था, लेकिन वह इस घटना से अचंभित है। किसी से कोई दुश्मनी या बातचीत भी नहीं हुई, फिर भी ऐसी घटना हो गई। 

मृतक बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल

उधर, मृतक दोनों बच्चों की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि साजिद तो मारा गया, लेकिन जावेद अभी पकड़ा नहीं गया है। उनका मानना है कि अगर वह पकड़ा जाएगा, तो साजिश का पता चलेगा। इस बीच, पुलिस ने जावेद की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। जावेद की गिरफ्तारी से ही हत्या की वजह पता चल सकेगी।

धारदार हथियार से काटकर हत्या

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम दो सगे भाइयों की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को ढेर कर दिया है। (इनपुट- IANS)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।