1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'बहन के देवर के साथ ही करनी है शादी, नहीं तो पानी की टंकी से कूद कर मर जाऊंगी', लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा-VIDEO

'बहन के देवर के साथ ही करनी है शादी, नहीं तो पानी की टंकी से कूद कर मर जाऊंगी', लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा-VIDEO

 Published : Jan 21, 2025 09:55 pm IST,  Updated : Jan 21, 2025 10:14 pm IST

पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की को किसी तरह नीचे उतार कर लाया गया। वह एक ही जिद लगाए बैठी थी कि उसे बहन के देवर के साथ शादी करनी है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची थी।

पानी की टंकी पर चड़ी लड़की- India TV Hindi
पानी की टंकी पर चड़ी लड़की Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सरायपुर पिपरिया गांव की एक युवती बहन के देवर से शादी करने को इच्छुक है। बहन के देवर के साथ शादी न होने से आहत होकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती ने टंकी से नीचे कूदकर जान देने की धमकी दी। 

पुलिस की टीम और ग्रामीणों ने लड़की को बचाया

तभी मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस ने युवती को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस एवं ग्रामीण युवती का ध्यान भटकाते हुए टंकी के ऊपर चढ़ गए और पकड़कर उसे नीचे उतार लाए। पुलिस ने युवती को समझाकर परिजनों के हवाले कर दिया। यह पूरा मांजरा जिस जिसने देखा उसे फिल्म शोले के वीरू की याद आ गई। 

लड़की के परिजन शादी को तैयार नहीं

मूसाझाग इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती से टंकी के ऊपर चढ़ने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह सगी बहन के उझानी के भदरौल के रहने वाले बहन के देवर से प्यार करती है। पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की ने कहा, 'वह बहन के देवर के साथ ही शादी करेगी, नहीं तो कूद कर मर जाऊंगी।' पुलिस ने कहा कि लड़की की जिद थी की उसी के साथ शादी करना चाहती है, लेकिन परिजन उसकी शादी करने को राजी नहीं हैं। 

परिजनों के हवाले लड़की को किया गया

पुलिस ने किसी तरह युवती को समझाया। साथ ही परिजनों को भी समझाकर युवती को उनके हवाले कर दिया। मूसाझाग इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवती प्रेम प्रसंग के चलते टंकी पर चढ़ गई थी। उसे समझाकर परिजनों को हवाले कर दिया गया है।

सौरभ शर्मा की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।