1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'मेरी GF को रात में वो अपने घर पर रोक लेते थे, मुझे बुरा लगता था', BDO की गाड़ी में आग लगाने वाला निकला महिला रसोइया का बॉयफ्रेंड

'मेरी GF को रात में वो अपने घर पर रोक लेते थे, मुझे बुरा लगता था', BDO की गाड़ी में आग लगाने वाला निकला महिला रसोइया का बॉयफ्रेंड

 Published : Mar 03, 2026 09:12 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 09:12 pm IST

कुशीनगर जिले में BDO के घर में खाना बनाने वाली एक महिला रसोइया के प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। उसने अधिकारी की सरकारी और निजी कार में आग लगा दी थी। इसके पीछे आरोपी ने जो वजह बताई है, उसे जान आप चौंक जाएंगे।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PEXELS

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक खंड विकास अधिकारी (BDO) की सरकारी और निजी कार को आग लगाने के मामले में उनके घर में काम करने वाली महिला रसोइया के प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के बीडीओ पद पर तैनात राम खेलावन सेठ के रामपुर खुर्द गांव में स्थित किराये के मकान में उनकी सरकारी और निजी कार में पिछले गुरुवार की रात अचानक आग लग गई थी।

आरोपी ने क्या-क्या बताया?

इस मामले में BDO के घर में खाना बनाने वाली एक महिला रसोइया के प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। इसके पीछे आरोपी ने जो वजह बताई है, उसे जान आप चौंक जाएंगे। आरोपी का कहना है कि अपने किराये के मकान में अकेले रहने वाले बीडीओ उसकी प्रेमिका को अक्सर रात में अपने घर पर रोक लेते थे, जो उसे बहुत बुरा लगता था, इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया था।

कार के पास से बरामद हुई थी पेट्रोल की बोतल

इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया के थाना प्रभारी चन्द्र भूषण प्रजापति ने बताया कि पिछले गुरुवार की देर रात को बीडीओ आवास के बाहर खड़ी उनकी सरकारी और निजी गाड़ी में अचानक आग लग गई जिससे वह पूरी तरह जल गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पास में ही एक बोतल बरामद की थी जिसमें से पेट्रोल की गंध आ रही थी इसके बाद मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी

उन्होंने बताया कि पड़ताल में यह मालूम हुआ कि बीडीओ अपने घर में अकेले रहते हैं और उनके यहां भोजन बनाने के लिए एक युवती आती है। पुलिस ने युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो शक की सुई गोलू यादव नामक व्यक्ति की ओर घूमती नजर आई। गोलू यादव को पकड़कर पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि बीडीओ के यहां भोजन बनाने वाली महिला से उसका लव अफेयर है।

गोलू का आरोप है कि बीडीओ अक्सर रात को उसकी प्रेमिका को अपने आवास पर रोक लेते थे, यह बात उसे पसंद नहीं थी। अधिकारी की इस हरकत से परेशान होकर उसने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला और बीडीओ की दोनों गाड़ियों पर छिड़क कर उन्हें आग लगा दी। 

यह भी पढ़ें-

रील बनाने से नाराज पति ने की महिला की हत्या, 5 साल पहले की थी लव मैरिज; मर्डर से पहले रोते हुए बनाई थी VIDEO

एक ही दिन में लड़की के साथ दो बार दुष्कर्म के बाद हत्या, प्रेमी ने दिया धोखा, मददगार बना हैवान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।