1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कहीं आप भी तो नहीं खाने वाले हैं जहर! होली से पहले गोरखपुर में 14 बोरी संदिग्ध खोवा जब्त, बोलेरो में भरा था माल-VIDEO

कहीं आप भी तो नहीं खाने वाले हैं जहर! होली से पहले गोरखपुर में 14 बोरी संदिग्ध खोवा जब्त, बोलेरो में भरा था माल-VIDEO

 Published : Feb 28, 2026 12:15 pm IST,  Updated : Feb 28, 2026 12:31 pm IST

संदिग्ध खोया जब्त करने के बाद जांच की टीम ने सैंपल कलेक्ट किए हैं। होली के त्योहार से पहले मार्केट में नकली खोया की जमकर खपत हो रही है। इसको लेकर फूड इंस्पेक्टर जगह-जगह छापेमारी कर रहे हैं।

संदिग्ध मावा किया गया जब्त- India TV Hindi
संदिग्ध मावा किया गया जब्त Image Source : REPORTER INPUT

गोरखपुर में होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग अलर्ट मोड में है। सहायक आयुक्त खाद्य डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेन मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन टीमें लगातार छापेमारी अभियान चला रही हैं।

7 कुंतल बताया जा रहा जब्त खोया

राजघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर इलाके में तड़के करीब 4 बजे वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 14 बोरी खोवा बरामद हुआ, जिसका वजन लगभग 7 कुंतल बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया खोवा की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर पूरी खेप को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

जांच के लिए भेजे गए सैंपल

अधिकारियों के मुताबिक अब तक खोवा का मालिक सामने नहीं आया है। मालिक के सामने आने पर नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

की जाएगी सख्त कार्रवाई

पुलिस ने कहा, 'शासन के निर्देश पर और होली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। मिर्जापुर क्षेत्र से लगभग 7 कुंतल खोवा जब्त किया गया है। नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे और रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

 मिलावटखोरों में मचा हड़कंप

फूड विभाग की लगातार कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और प्राइवेट बस स्टैंड पर भी सघन चेकिंग अभियान चला रहा है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी हाल में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।

राज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।