1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजनौर में कोडीन युक्त सिरप के गैर चिकित्सीय उपयोग और बिक्री के आरोप में 3 गिरफ्तार, कई जगहों पर हुई छापेमारी

बिजनौर में कोडीन युक्त सिरप के गैर चिकित्सीय उपयोग और बिक्री के आरोप में 3 गिरफ्तार, कई जगहों पर हुई छापेमारी

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 20, 2025 02:44 pm IST,  Updated : Dec 20, 2025 02:52 pm IST

कोडीन युक्त सिरप मामले पर पुलिस की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की। तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद गैंग का पर्दाफाश हो सकेगा।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

कोडीन युक्त सिरप मामले पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की जा रही है। बिजनौर जिले में कोडीन युक्त सिरप के गैर चिकित्सीय उपयोग और बिक्री के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिले में कई ठिकानों पर छापेमारी भी की गई।

गिरफ्तार लोगों के नाम आए सामने

मामले की अधिक जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि ओषधि निरीक्षक उमेश कुमार भारती ने कोडीन युक्त सिरप की गैर चिकित्सकीय उपयोग और बिक्री के संबंध में बिजनौर के अरुण, शिवांशु और ऋषभ के खिलाफ शिकायत दी थी जिसके बाद तीनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। 

जल्द ही अन्य आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। डॉ कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि एक अन्य मामले में भी जांच जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

अवैध नेटवर्क की हो रही व्यापक जांच 

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश भर में कोडीन युक्त कफ सिरप के भंडारण और वितरण में शामिल अवैध नेटवर्क की व्यापक जांच के बीच हुई है। पुलिस की टीम अभी अन्य इलाकों में भी छापेमारी कर सकती है।

सीएम योगी ने सपा पर लगाए आरोप

यूपी में कोडीन युक्त नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी का बड़ा रैकेट सामने आने के बाद सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है। अनुमानित 2000 करोड़ रुपये के इस सिंडिकेट का भंडाफोड़ होने के साथ ही सीएम योगी ने सपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।