1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. RSS जिला कार्यवाह के आवास पर हमला, दूसरे समुदाय के युवकों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़

RSS जिला कार्यवाह के आवास पर हमला, दूसरे समुदाय के युवकों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 14, 2026 10:18 am IST,  Updated : Mar 14, 2026 10:18 am IST

RSS Karyawah House Attack: बिजनौर में RSS कार्यवाह के घर पर हमला हुआ है। इसका आरोप दूसरे समुदाय के कुछ लोगों पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में शोएब और सत्तार को पकड़ लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

bijnor rss attack- India TV Hindi
आरएसएस कार्यवाह के घर पर दूसरे समुदाय के लोगों का हमला। Image Source : REPORTERS INPUT

Bijnor News: यूपी के बिजनौर में RSS के जिला कार्यवाह के घर पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया है। इस हमले में घर के परिजनों से बदसलूकी का आरोप भी लगा है। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ। बता दें कि बिजनौर की धामपुर तहसील में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक विपिन चौहान के घर पर तड़के 3 बजे हमला होने का मामला सामने आया।

RSS जिला कार्यवाह के घर पर हमला

जान लें कि संघ के जिला कार्यवाह के घर पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने कथित रूप से घर में घुसकर तोड़फोड़ की और मारपीट की है। आरोप है कि हमलावर दूसरे समुदाय के थे, जिन्होंने घर में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी

इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता जमा हो गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई है।

स्थानीय विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

आरोप है कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात को काबू में कर लिया है और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। इस मामले पर धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने आरोपी शोएब को हिरासत में लिया

जानकारी के मुताबिक, शोएब की कुछ दिन पहले आरएसएस के कार्यवाह विपिन से किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ था, जिसके बाद उसने कथित रूप से कुछ लोगों के साथ मिलकर घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने दो आरोपियों शोएब और सत्तार को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

अन्य आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस

धामपुर सीओ अभय प्रताप पाण्डेय ने टेलीफोनिक बातचीत में जानकारी दी है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करके जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति को रोका जा सके।

(इनपुट- रोहित त्रिपाठी)

ये भी पढ़ें- यूपी में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई, 1483 स्थानों पर छापे; 6 अरेस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।