1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: सड़क पर प्रेमी के साथ घूम रही थी लड़की, घरवालों ने दोनों को जमकर पीटा

Video: सड़क पर प्रेमी के साथ घूम रही थी लड़की, घरवालों ने दोनों को जमकर पीटा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 09, 2024 06:58 pm IST,  Updated : Sep 10, 2024 12:06 am IST

साक्षी नाम की लड़की अपने प्रेमी उजैफ के साथ घूमने के लिए निकली थी। तभी लड़की के भाई और मां ने प्रेमी और प्रेमिका को पकड़ लिया और दोनों की पिटाई कर दी।

pitai- India TV Hindi
प्रेमी-प्रेमिका को पीटते परिजन Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में प्रेमी के साथ घूम रही एक लड़की को परिवार वालों ने पकड़ लिया और सड़क पर ही दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और कई लोगों ने पिटाई का वीडियो बना लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमिका के घर वालों ने दोनों को सड़क पर चप्पल और लात घूसों से जमकर पीटा। कई बार लड़की के घर वालों के समझने पर भी लड़की मान नहीं रही थी। जब लड़की अपने प्रेमी के साथ घूमने निकली तो लड़की के भाई और मां ने दोनों को पकड़कर सरे राह जमकर धुनाई की और वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मामला बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र पंजाबी कालोनी का है। साक्षी नाम की लड़की अपने प्रेमी उजैफ के साथ घूमने के लिए निकली थी। तभी लड़की के भाई और मां ने प्रेमी और प्रेमिका को पकड़ लिया और दोनों की पिटाई कर दी। प्रेमी और प्रेमिका सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बात चीत कर रहे थे। 

काफी देर तक चला हंगामा

मारपीट के दौरान मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हंगामा भी चलता रहा। पास में ही मौजूद कई लोगों ने पिटाई का वीडियो अपने मोबाइल में बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि किस तरीके से लड़की के घर वाले प्रेमी-प्रेमिका को चप्पलों और लात घुसो से पीट रहे हैं। इस घटना के बाद प्रेमिका के घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी प्रेमिका सहित परिजनों को थाने लेकर पहुंची है। इस घटना को लेकर सीओ धामपुर सर्वम सिंह ने फोन पर जानकारी दी की प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी और प्रेमिका की पिटाई परिजनों ने की है। पुलिस दोनों को थाने ले आई है और घटना की जांच पड़ताल कर कर कार्रवाई की जाएगी।

(बिजनौर से रोहित त्रिपाठी की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।