1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकेंद्र से शादी करने के लिए 'उजमा खान' ने शुरू की कांवड़ यात्रा, दो बेटियों की मां है मुस्लिम महिला-VIDEO

लोकेंद्र से शादी करने के लिए 'उजमा खान' ने शुरू की कांवड़ यात्रा, दो बेटियों की मां है मुस्लिम महिला-VIDEO

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 15, 2026 10:22 am IST,  Updated : Feb 15, 2026 11:19 am IST

मुस्लिम महिला की कांवड़ यात्रा के साथ पुलिस की टीम साथ चल रही है। साथ ही हिंदू रक्षा दल और गौ रक्षा दल के लोग भी इस यात्रा में मुस्लिम महिला की सुरक्षा के लिए चल रहे हैं।

कांवड़ यात्रा निकालती हुई मुस्लिम महिला- India TV Hindi
कांवड़ यात्रा निकालती हुई मुस्लिम महिला Image Source : REPORTER INPUT

आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू से लेकर मुस्लिम तक सभी शिव भक्ति में लीन हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर से एक मुस्लिम महिला उजमा खान ने कांवड़ यात्रा शुरू की है। वह अपनी शादी की मन्नत पूरी होने पर गंगाजल लेकर भोला भाईपुर गांव स्थित गंगा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। यह यात्रा 14 फरवरी को शुरू हुई है।

उजमा खान की हैं दो बेटियां

उजमा खान ने बताया कि वह पिछले चार साल से एक रिश्ते में हैं और उन्होंने अपनी शादी के लिए मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर अब वह अपने बॉयफ्रेंड लोकेंद्र सिंह से शादी करेंगी। उजमा खान की दो बेटियां भी हैं। वह मूल रूप से रघुपुर की रहने वाली हैं और उनके बॉयफ्रेंड लोकेंद्र सिंह भी रघुपुर के ही रहने वाले हैं।

जानिए कांवड़ यात्रा का रूट

यह कांवड़ यात्रा चोला थाना क्षेत्र के ग्राम नैथला हसनपुर से होकर गुजरेगी। उजमा खान अनूपशहर से गंगाजल लेकर भोला भाईपुर गांव में स्थित गंगा महादेव मंदिर तक जाएंगी। जहां वह जलाभिषेक करेंगी।

पुलिसकर्मी और हिंदू रक्षा दल चल रहे साथ

उनकी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी उनके साथ चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त, हिंदू रक्षा दल और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता भी अनूपशहर से भोला भाईपुर तक इस यात्रा में उजमा खान का साथ दे रहे हैं।

 वरुण शर्मा की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।