1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अग्निवीरों को देगी पुलिस विभाग में 20% आरक्षण, कैबिनेट बैठक में हुआ बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अग्निवीरों को देगी पुलिस विभाग में 20% आरक्षण, कैबिनेट बैठक में हुआ बड़ा ऐलान

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 03, 2025 10:08 am IST,  Updated : Jun 03, 2025 01:18 pm IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी मुहर लगाई है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में आरक्षण के प्रस्ताव को लेकर है।

यूपी में अग्निवीरों को पुलिस विभाग में आरक्षण- India TV Hindi
यूपी में अग्निवीरों को पुलिस विभाग में आरक्षण Image Source : INDIA TV GFX

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की आज कैबिनेट बैठक हुई। ये बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे हुई। आज की इस कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने अग्निवीरों को बड़ी सौगात दी है। अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत का आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। 

PAC, आरक्षी घुड़सवार एवं फायरमैन की भर्ती में भी आरक्षण

कैबिनेट बैठक में सरकार की ओर से कहा गया कि पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveers) को समायोजित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी, PAC, आरक्षी घुड़सवार एवं फायरमैन की सीधी भर्ती में 20 प्रतिशत पदों को आरक्षित रखा जाएगा। 

जानिए क्या हैं अग्निवीर?

अग्निवीर भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना (थल सेना, नौसेना, और वायुसेना) में भर्ती किए जाने वाले सैनिक हैं। इस योजना की शुरुआत जून 2022 में हुई थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर प्रदान करना और सेना को अधिक युवा, तकनीकी रूप से कुशल, और गतिशील बनाना है।

सेना में 4 साल के लिए किया जाता है भर्ती 

अग्निवीरों में भर्ती होने के लिए इसकी पात्रता 17.5 से 23 साल तक की है। अग्निवीरों को 4 साल की सेवा के लिए भर्ती किया जाता है, जिसमें 6 महीने की ट्रेनिंग और 3.5 साल की सक्रिय सेवा शामिल होती है।

25% अग्निवीरों की होती है स्थायी नियुक्ति 

4 साल की सेवा के बाद, लगभग 25% अग्निवीरों को उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर नियमित सैनिक के रूप में स्थायी नियुक्ति दी जा सकती है। बाकी को सेवा समाप्ति पर एकमुश्त राशि (सेवा निधि) दी जाती है, जो लगभग 11-12 लाख रुपये होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।