1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'बलरामपुर से जल्लाद को गिरफ्तार किया, ऐसे समाज विरोधी तत्वों को चकनाचूर करके रहेंगे', छांगुर बाबा पर बरसे सीएम योगी

'बलरामपुर से जल्लाद को गिरफ्तार किया, ऐसे समाज विरोधी तत्वों को चकनाचूर करके रहेंगे', छांगुर बाबा पर बरसे सीएम योगी

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 09, 2025 04:01 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 04:21 pm IST

छांगुर बाबा पर जहां प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है वहीं सीएम योगी ने आजमगढ़ की एक कहा कि ऐसे ऐसे समाज विरोधी तत्वों को चकनाचूर करके रहेंगे।

Yogi Adityanath, UP- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, यूपी Image Source : FILE

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अवैध धर्मांतरण रैकेट के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बलरामपुर में हमने समाज विरोधी, राष्ट्र विरोधी कार्यों में लिप्त तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है। आपने देखा होगा कि बलरामपुर से हमने कैसे एक जल्लाद को गिरफ्तार किया है, जो हिंदू बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करता था।' सीएम योगी ने आजमगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि धरती मां के स्वास्थ्य की रक्षा करेंगे और मां की स्मृतियों को भी जीवंत बनाएंगे। 

हिन्दू बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अभी आपने देखा होगा कल समाज विरोधी राष्ट्र द्रोही कार्यो में लिप्त तत्वों विरुद्ध कार्रवाई में कैसे कार्रवाई हो रही है, कल बलरामपुर में आपने देखा होगा एक जल्लाद को हमने गिरफ्तार किया। वो हिन्दू बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करता था, सौदेबाजी करता था, लेकिन अब ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती की जा रही है, हम समाज को भी टूटने नही देंगे, राष्ट्रविरोधी समाज विरोधी तत्वों को भी चकनाचूर कर के रहेंगे, धरती मां के स्वास्थ्य की रक्षा करेंगे, और मां की स्मृतियों को भी जीवंत बनाएंगे,यह अभियान इसी का परिणाम है।"

क्या है मामला?

दरअसल, छांगुर बाबा मामला यूपी के बलरामपुर जिले में अवैध धर्मांतरण रैकेट से जुड़ा एक हाई-प्रोफाइल मामला है। जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को एटीएस ने अवैध धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार किया है। उस पर हिंदू और युवतियों को निशाना बनाकर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप है। छांगुर बाबा पर आरोप है कि वह एक संगठित गिरोह चलाता था जो जाति के आधार पर लड़कियों के धर्मांतरण के लिए रेट तय करता था। ब्राह्मण, क्षत्रिय, या सिख लड़कियों के धर्मांतरण के लिए 15-16 लाख रुपये रेट फिक्स थे। पिछड़ी जाति की लड़कियों के लिए 10-12 लाख रुपये।अन्य जाति की लड़कियों के लिए 8-10 लाख रुपये रेट छांगुर बाबा ने तय कर रखे थे।

लालच, धमकी देकर धर्म परिवर्तन 

गरीब और असहाय लोगों को पैसे, नौकरी, या मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता था। जांच में पता चला कि छांगुर बाबा को खाड़ी देशों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग मिली थी। इस धन से उसने बलरामपुर के मधपुर गांव में आलीशान कोठी, शोरूम, लग्जरी गाड़ियां, और पुणे के लोनावला में संपत्तियां खरीदीं। उसने 40 से अधिक बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये का लेन-देन किया, जिसकी जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है।

दूसरे दिन भी बुलडोजर एक्शन

छांगुर बाबा के खिलाफ बुधवार को लगातार दूसरे दिन बुलडोजर एक्शन जारी है। बलरामपुर के मधपुर गांव में बनी आलीशान कोठी को मिट्टी में मिलाया जा रहा है। आज लगातार दूसरे दिन छांगुर की आलीशान कोठी पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उतरौला बाजार में छांगुर बाबा के दो शोरूम हैं। दोनों में रेडीमेड कपड़े और जूते बेचे जाते थे। छांगुर बाबा अपने को पीर बताता था। जिस बंगले पर बुलडोजर एक्शन किया गया है, उसमें करीब चालीस कमरे थे। इसके छत पर बड़ा सोलर पैनल लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें:-

छांगुर बाबा के खिलाफ धर्मांतरण मामले में ED ने दर्ज की FIR, आशीलान कोठी पर बुलडोजर कार्रवाई आज भी जारी


मिट्टी में मिल गया छांगुर का अड्डा, 100 करोड़ के साम्राज्य पर चला बाबा का बुलडोजर
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।