1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में निकाली तिरंगा यात्रा, बोले- भारत के जवानों के शौर्य का लोहा दुनिया ने माना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में निकाली तिरंगा यात्रा, बोले- भारत के जवानों के शौर्य का लोहा दुनिया ने माना

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Avinash Rai
 Published : May 14, 2025 09:16 am IST,  Updated : May 14, 2025 09:16 am IST

ऑपरेशन सिंदूर में मिली सफलता के बाद भाजपा द्वारा देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। ऐसे में लखनऊ में आज सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि देश की सेना के शौर्य और पराक्रम का लोहा दुनिया ने माना है।

CM Yogi Adityanath took out Tiranga Yatra in Lucknow said the world has acknowledged the bravery of - India TV Hindi
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में निकाली तिरंगा यात्रा Image Source : INDIA TV

ऑपरेशन सिंदूर ने भारत को दुनियाभर में ख्याति दिलाई। इस अभियान के तहत पाकिस्तान द्वारा स्पॉन्सर्ड आतंकवाद पर भारतीय सेना ने प्रहार किया। इस हमले में 100 से अधिक आतंकवादियों की मौत हो गई। हालांकि जब दुर्भाग्य की बात ये थी कि पाकिस्तान की सेना ने आतंकवाद के ऊपर किए गए हमले को अपने उपर हमला माना और भारत पर कई मिसाइल हमले किए और ड्रोन हमले किए। हालांकि भारतीय सेना ने इन हमलों का जवाब देते हुए सारे मिसाइलों और ड्रोन्स को हवा में ही मार गिराया। इसके बाद जब भारतीय सेना ने कार्रवाई शुरू की और एक के बाद एक कई एयरफील्ड्स और रडार सिस्टम्स को तबाह कर दिया तब पाकिस्तान घुटने के बल रेंगने लगा और उसने भारत के डीजीएमओ को सीजफायर का प्रस्ताव दिया। इस प्रस्ताव पर फिलहाल सहमति बन गई है।

सीएम योगी ने निकाली तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर में मिली सफलता के बाद अब देश के अलग-अलग राज्यों में भाजपा तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। बता दें कि यह तिरंगा यात्रा सीएम आवास, पांच कालीदास मार्ग से शुरू होकर 1090 चौराहे तक जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'पूरा देश भारत की सेना के शौर्य और पराक्रम को सैल्यूट करते हुए अपने बहादुर जवानों का अभिनंदन करने के लिए उतावला दिखाई दे रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हम सब प्रदेशवासियों की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी का दिल से अभिनंदन करते हैं। पहलगाम में पर्यटकों की इस प्रकार की विभत्स और बर्बर घटना को पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। पूरा देश और पूरी दुनिया ने उसकी निंदा की। आतंकवाद का प्रोडक्ट पाकिस्तान और उसके आका इस पूरी घटना में मौन बने रहे।'

आतंकवाद पर सीएम योगी का प्रहार

सीएम योगी ने कहा, 'भारत की आन, बान, शान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार ने जब ये सारे के सारे प्रमाण देने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो अंतत: ऑपरेशन सिंदूर का एक अभियान चलाया गया। आपने देखा होगा कि पहले दिन ही 100 से अधिक आतंकवादियों को मार दिया गया। पूरी दुनिया ने ये देखा है। भारत के जवानों के पराक्रम और शौर्य का लोहा भी माना है। पाकिस्तान द्वारा की गई हिमाकत का जिस मजबूती के साथ भारत के जवानों ने चाहे वो हमारी थल सेना, वायु सेना या नेवी रही हो, सभी ने मजबूती के साथ मुकाबला किया है। इसी के सम्मान में आज पूरे देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई है।' 

देशभर में भाजपा निकाल रही तिरंगा यात्रा

बता दें कि तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंगलवार को दिल्ली से की गई। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हजारों लोग हाथों में तिरंगा लिए जमा हुए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के सारे मंत्री, विधायकों के अलावा भाजपा के कई सीनियर नेता इस यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में बुजुर्ग, महिलाओं, एनसीसी कैडेट्स और छोटे बच्चों ने भी हिस्सा लिया। वहीं हरियाणा के पंचकूला में भी पूरे जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीएम नायब सिंह सैनी ने तिरंगा यात्रा को लीड किया। अहमदाबाद की सड़कों पर भी देशभक्ति की गूंज सुनाई दी और सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।