1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खत्म हुई महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को दिए ये कड़े निर्देश

खत्म हुई महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को दिए ये कड़े निर्देश

 Reported By: Ruchi Kumar,  Vishal Pratap Singh Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 17, 2024 01:13 pm IST,  Updated : Jul 17, 2024 01:25 pm IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने मंत्रियों के साथ आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में चुनाव को लेकर मंत्रियों को कमर कसकर तैयार रहने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री योगी...- India TV Hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के साथ की बैठक Image Source : X

लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के लिए बाद आज सीएम योगी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की है। ये बैठक अब खत्म हो गई है और सीएम ने सभी को आगामी चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा है, साथ ही सभी को निर्देश दिए है कि अपने प्रभारी क्षेत्र में हफ्ते में 2 दिन रहना है। बैठक में सीएम ने कहा कि ईमानदार और जिताऊ प्रत्याशी का ही चयन किया जाए सिफारिश करने वाले प्रत्याशी को टिकट न दिया जाए।

हफ्ते में 2 दिन तक रात्रि विश्राम

मीटिंग में 10 सीटों उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रभारी मंत्रियों से मुलाकात की और हर एक ग्रुप से अलग-अलग उनके क्षेत्र का हाल जाना। वहीं, मुख्यमंत्री योगी की तरफ से सभी दसों ग्रुप को  निर्देश भी दिए गए कि सभी को अपने प्रभारी क्षेत्र में हफ्ते में 2 दिन तक रात्रि विश्राम करनी है जब तक की चुनाव समाप्त न हो जाए। साथ ही मुख्यमंत्री की तरफ से सभी प्रभारी मंत्रियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि हर एक ग्रुप को कार्यकर्ताओं के साथ बात करनी है और सबसे ज्यादा फोकस बूथ को मजबूत करने में करना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Image Source : Xमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के साथ की बैठक

इन मुद्दों पर की गई चर्चा

आगे बैठक में उपचुनाव को लेकर हुई बातचीत हुई और कहा गया ईमानदार और जिताऊ प्रत्याशी का ही चयन किया जाए सिफारिश करने वाले प्रत्याशी को टिकट न दिया जाए। साथ ही इस बात पर भी चर्चा हुई की उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जातिगत समीकरण क्या है, क्या मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा में  मुस्लिम प्रत्याशी उतार सकते हैं और विपक्षी दल के कौन प्रत्याशी हो सकते हैं? साथ ही चर्चा की गई कि मौजूदा समय की स्थितियां क्या है? और पीडीए गठबंधन का इन क्षेत्रों में अभी कितना असर है?

वहीं, यूपी कैबिनेट की बैठक के बाद राज्य के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "बैठक में विकास परियोजनाओं, बाढ़ की स्थिति आदि पर चर्चा हुई। आगामी उपचुनाव में सभी 10 सीटें जीतनी हैं, इसलिए उस (विधानसभा उपचुनाव) पर भी चर्चा हुई है"

ये भी पढ़ें:

Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलाई मंत्रियों की बैठक, जानें क्या है इसका कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।