1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने कृषि विभाग में नवनियुक्त 3572 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- '6 महीने में एक लाख लोगों को नौकरी देंगे'

सीएम योगी ने कृषि विभाग में नवनियुक्त 3572 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- '6 महीने में एक लाख लोगों को नौकरी देंगे'

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Aug 25, 2026 09:26 am IST,  Updated : Aug 25, 2026 11:59 am IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कृषि विभाग के लिए 3,446 नव-चयनित तकनीकी सहायकों (ग्रुप C) और मंडी परिषद के लिए 126 मंडी सचिवों (श्रेणी 3, क्लास 2) को नियुक्ति पत्र बांटा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Image Source : UP/CMO

लखनऊः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विभाग में नवनियुक्त 3572 युवाओं को मंगलवार को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। सीएम योगी ने कहा कि एक भी नियुक्ति पर कोई प्रश्न नहीं खड़ा कर सकता है। मैं प्रदेश भर के युवाओं को इस बात के लिए आश्वस्त कर रहा हूं कि अगले 6 महीने के अंदर 1 लाख नौजवानों को फिर सरकारी नियुक्ति पत्र अलग-अलग स्टेज में हर सप्ताह उपलब्ध करवाने जा रहे हैं। यूपी के अंदर कभी यह कल्पना होती थी। यहां हम छह महीने के अंदर ही 1 लाख नौजवानों को सरकारी नियुक्ति पत्र दे देंगे। सारी परीक्षाएं पूर्ण हो गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी संपन्न करते हुए 9 लाख 30 हज़ार से अधिक नौजवानों को हमने सफलतापूर्वक बिना भेदभाव के प्रदेश के अंदर सरकारी व्यवस्था में नौकरी देने में सफलता प्राप्त की और मैं आज जब यहां पर 3400 से अधिक कृषि तकनीकी सहायक और मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरण के इस कार्यक्रम के साथ जोड़ रहा हूं। 

सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम ने कहा कि हमने पहले दिन से तय कर रखा है कि जो 2017 के पहले की परिपाटी थी कि नियुक्ति का विज्ञापन निकलता था। फिर वसूली होती थी। नौजवान भटकता रहता था, परिणाम नहीं आता था। अंततः माननीय न्यायालय को कोर्ट में स्टे लगाना पड़ता था। न्यायालय को स्टे करना पड़ता था। युवाओं का समय और उम्र खराब होती थी। लोग यह मानते थे कि यह युवा किसी लायक नहीं। क्योंकि वह नौकरी नहीं प्राप्त कर सकता था। गलती युवा की नहीं होती थी। गलती उन आयोगों और बोर्डों में बैठे हुए और उस समय की सरकारों में बैठे हुए सरकारी तंत्र में भ्रष्ट उन राजनेताओं की और उन लोगों की होती थी जो बेईमान और भ्रष्ट किस्म के लोग वहां बिठा दिए गए थे।

युवाओं का स्वागत के लिए दुनिया तैयार

विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश 2017 के पहले बीमारू राज्य कहा जाता था। युवा पलायन कर रहा था। किसान आत्महत्या कर रहा था। बेटी के सामने सुरक्षा का संकट था। व्यापारी माफिया से तबाह था। किसान अपने खेत में जाने के लिए भी डरता था। खेत में अगर उसने मोटर लगा रखी है तो कब चोरी हो गई उसको पता ही नहीं होता था। यूपी की छवि इतनी खराब थी कि कर्फ्यू, दंगा, उपद्रव, भ्रष्टाचार यूपी की पहचान बन चुकी थी। यूपी के बाहर भी उसको पहचान के संकट के दौर से गुजरना पड़ता था। हताश और निराश युवा पलायन करने के लिए मजबूर होता था। पहचान छुपाने के लिए मजबूर होता था। आज मैं आप सभी युवाओं से कहता हूं, आज आपके सामने पहचान का संकट नहीं है। आप यूपी के अंदर भी और यूपी के बाहर भी दुनिया भी आपका स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने अखिलेश यादव की भी आलोचना की।

 ये भी पढ़ेंः महिला ने मांगी गाय, सीएम योगी ने तुरंत पूरी की इच्छा, दिव्यांग की जमीन से अवैध कब्जा भी हटवाया

कानपुर में IBPS PO परीक्षा में फर्जीवाड़ा, नकल कराने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।