1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में बिजली कटौती पर एक्शन में सीएम योगी, रविवार को अधिकारियों के साथ मीटिंग; गांवों में 18 घंटे पावर सप्लाई के आदेश

यूपी में बिजली कटौती पर एक्शन में सीएम योगी, रविवार को अधिकारियों के साथ मीटिंग; गांवों में 18 घंटे पावर सप्लाई के आदेश

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Mangal Yadav
 Published : May 23, 2026 10:06 pm IST,  Updated : May 23, 2026 10:42 pm IST

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गांवों में 18 घंटे बिजली सप्लाई की जाए। जबकि शहरों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फाइल Image Source : PTI

लखनऊः उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती की शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं। सीएम योगी रविवार सुबह दस बजे बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उत्तर प्रदेश में मौजूदा बिजली हालत को देखते हुए सीएम योगी बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बड़ी बैठक करेंगे। 

गांवों में 18 घंटे पावर सप्लाई के आदेश

वहीं, यूपी में भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति को लेकर सीएम योगी के निर्देश को लेकर यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक की। सीएम के निर्देश पर यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतु विशेष सजगता के निर्देश दिए हैं। रात्रि में अचानक लोड बढ़ने वाले क्षेत्रों में जांच अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 

शिकायतों का तुरंत निस्तारण के निर्देश

1912 पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी देर रात्रि तक व्यवस्था की मॉनीटरिंग में लगाए गए हैं। वहीं, विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू रखने के लिए मध्यांचल प्रबंधन में एक और कदम उठाया। फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को बायोमैट्रिक अटेंडेंस से मुक्त किया गया है। वे 24 घंटे में कभी भी अपनी हाजिरी लगा सकते हैं।

कई जिलों में बिजली कटौती

बता दें कि यूपी के कई जिलों में बिजली की किल्लत की शिकायतें आ रही हैं। बिजली कटौती से परेशान लोग प्रदर्शन तक कर रहे हैं। सीतापुर के संदना पावर हाउस में बिजली संकट को लेकर किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने मांग की कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए वर्ना आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, बिजली की किल्लत को लेकर सीतापुर की बिसवां विधानसभा से भाजपा विधायक निर्मल वर्मा ने ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा को पत्र लिखा है। 

विपक्ष ने सरकार पर बिजली संकट को लेकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी  राज्य की सरकार पर निशाना साधा और जनहित में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिजली की कमी और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में कथित विफलता को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया। 

ये भी पढ़ेंः बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर चला योगी का डंडा, 2 इंजीनियर सस्पेंड

यूपी में भीषण गर्मी का रेड और ऑरेंज अलर्ट, बांदा में पारा 48 डिग्री के पार; ज्यादातर जिलों में टेंपरेचर 45°C तक पहुंचा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।