1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: रिटायर्ड ADM का गेस्ट हाउस में खून से लतपथ हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

UP: रिटायर्ड ADM का गेस्ट हाउस में खून से लतपथ हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 21, 2025 01:12 pm IST,  Updated : Jan 21, 2025 02:54 pm IST

यूपी के कासगंज जिले में एक रिटायर्ड एडीएम का शव उनके ही गेस्ट हाउस से बरामद हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।

गेस्ट हाउस में मिला शव।- India TV Hindi
गेस्ट हाउस में मिला शव। Image Source : INDIA TV

कासगंज: जिले में एक रिटायर्ड ADM का उन्हीं के गेस्ट हाउस में शव मिला है। रिटायर्ड एडीएम का शव खून से लतपथ हालत में मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची है और उन्होंने मौके का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि 6 साल पहले राजेन्द्र कश्यप एडीएम के पद से रिटायर हुए थे। उनका शव सदर कोतवाली के मामों स्थित मीनाक्षी गेस्ट हाउस में मिला है। बता दें कि राजेन्द्र कश्यप 6 साल पहले आजमगढ़ से रिटायर हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खून से लतपथ हालत में मिला शव

दरअसल, कासगंज जिले में उस समय सनसनी मच गई, जब लोगों को पता चला कि रिटायर्ड ADM का शव उन्हीं के गेस्ट हाउस में मिला है। उनका शव खून से लतपथ हालत में मिला। आपको बता दें पूरा मामला मथुरा-बरेली हाइवे स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र के मामों गांव का है। यहां रिटायर्ड ADM राजेन्द्र सिंह कश्यप का गेस्ट हाउस चलता था। मंगलवार की सुबह उनका शव उन्हीं के गेस्ट हाउस से बरामद हुआ। वही घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों का वहां पहुंचना शुरू हो गया।

जांच में जुटी पुलिस की टीम

मामले की जानकारी मिलते ही एसपी कासगंज अंकिता शर्मा, एएसपी राजेश भारती, सीओ सिटी, डॉग स्क्वायड, सर्विलांस टीम के साथ मौके पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां टीम ने घटनास्थल का बड़ी ही बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं एसपी कासगंज अंकिता शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। खून से लतपथ हालत में पूर्व एडीएम का शव मिला है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सभी टीमें जांच के लिए लगा दी गई हैं। वहीं आपको बता दें कि रिटायर्ड ADM यूपी के आजमगढ़ जिले से 6 साल पहले रिटायर हुए थे। कासगंज के मामों में उनका मीनाक्षी गेस्ट हाउस चलता था। (इनपुट- अक्षय पालिवाल)

यह भी पढ़ें- 

'ये दुनिया एक नहीं होने देगी... मैं मरने जा रहा हूं', Video बनाकर शख्स ने कर लिया सुसाइड

शामली में पुलिस की मुठभेड़ में 4 बदमाश ढेर, STF के इंस्पेक्टर को भी लगी चार गोलियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।