1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवरिया: होटल में छापा, संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां, पुलिस कर रही पूछताछ

देवरिया: होटल में छापा, संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां, पुलिस कर रही पूछताछ

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 28, 2025 06:42 am IST,  Updated : Feb 28, 2025 08:02 am IST

पुलिस ने होटल के डॉक्यूमेंट चेक किए, जिनमें काफी भिन्नता पाई गई। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होटल को सीज कर दिया गया। पुलिस ने संदिग्ध काम की सूचना पर छापेमारी की थी।

Hotel raid- India TV Hindi
होटल को सीज करते पुलिसकर्मी Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक होटल में मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। होटल पर छापेमारी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवतियां पकड़े गए हैं। पकड़े गए युवक-युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने होटल के पास दस्तावेजों की छानबीन भी की, जिनमें काफी भिन्नता पायी गयी। इसके बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में होटल को सीज किया गया।

देवरिया पुलिस ने बताया कि गुरुवार (27 फरवरी) को जनपद देवरिया के थाना सलेमपुर क्षेत्र में बने होटल में स्थानीय थाने को कुछ संदिग्ध कार्य होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना सलेमपुर पुलिस टीम ने होटल में दबिस दी। 

पूछताछ कर रही पुलिस

होटल में रेड के दौरान पुलिस को कुछ युवक व युवतियां मिले, जिनसे पूछताछ की जा रही है। होटल के पास दस्तावेजों की छानबीन से उसमें काफी भिन्नता पायी गयी, जिसपर मजिस्ट्रेट  की उपस्थिति में होटल को सीज किया गया। अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिसके उपरान्त अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

चार बालिग जोड़े मिले

होटल में रेड के दौरान पुलिस को चार बालिग जोड़े मिले हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जिस होटल पर मुखबिर की सूचना पर रेड की गई है, वह देवरिया के सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर बना है। पुलिस को होटल में लगातार अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। गुरुवार दोपहर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। नायब तहसीलदार गोपालजी, सलेमपुर सीओ दीपक शुक्ला और कोतवाल टीजे सिंह की टीम ने होटल में छापा मारा। छापेमारी में पुलिस को चार अलग-अलग कमरों से बालिग जोड़े मिले हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

(देवरिया से विनोद की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

महाकुंभ में बने कई गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, आज सौंपे गए सर्टिफिकेट; गदगद हुए CM योगी

यूपी-बिहार में देर रात लगे भूकंप के तेज झटके, इस जगह पर था सेंटर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।