1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: यूपी के एटा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी प्रेमिका के शव, अनोखी थी दोनों की लव स्टोरी, जानिए

VIDEO: यूपी के एटा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी प्रेमिका के शव, अनोखी थी दोनों की लव स्टोरी, जानिए

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Feb 26, 2025 01:56 pm IST,  Updated : Feb 26, 2025 01:58 pm IST

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका मिला है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों की लव स्टोरी ऐसी अनोखी है जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। जानिए पुलिस ने क्या कहा?

यूपी के एटा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव- India TV Hindi
यूपी के एटा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के सकीट थाना क्षेत्र के गांव अगदपुर में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं, सबसे बड़ी बात ये है कि दोनों शव एक ही साड़ी से बंध हुए और लटके हुए मिले हैं। इस तरह एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया, इस कहानी को सुनकर आपकी भी आंखें भर आएंगी। प्रेमिका की शादी कुछ दिनों पहले 14 फरवरी को हुई थी और वह अपने ससुराल चली गई थी। ससुराल से लौटने के बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मौत का रास्ता चुन लिया। सुसाइड की  इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ एसपी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने दी जानकारी

ऐसे हुआ एक प्रेम कहानी का अंत

जानकारी के मुताबिक गांव के ही युवक ब्रह्मपाल का गांव की ही रहने वाली नीतू से पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ब्रह्मपाल पहले से ही शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी शादी 2017 में हुई थी। वहीं 14 फ़रवरी को नीतू की शादी हो गई थी और वह अपने ससुराल पहुंच चली गई थी। शादी के एक हफ्ते बाद ही नीतू अपनी भतीजी की शादी में मायके आई थी। नीतू अपने मायके पहुंची तो उसने ब्रह्मपाल को मिलने बुलाया था। नीतू और ब्रह्मपाल कल शाम को ही अपने अपने घर से 4 बजे निकले थे और दोनों के शव सुबह पेड़ से लटकते मिले। दोनों ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी थी।

पेड़ से लटकता मिला प्रेमी प्रेमिका का शव

बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों ने दोनों के शव को पेड़ से लटकता हुआ देखा तो परिजनों को सूचना दी और पुलिस को भी बता दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों के तो यह दृश्य देखकर होश ही उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुटी है। पूरे मामले पर एसपी एटा श्याम नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम दृश्या प्रेम प्रसंग में सुसाइड का मामला लगता है, फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच करेगी।

 

(एटा से अक्षय पालीवाल की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।